झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (15 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 अक्टूबर 2014

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (15 अक्टूबर)

भाजपा के कथित बयानों पर कांग्रेस ने किया पलटवार, भाजपा खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखे

झाबुआ--- डाक्टर विक्रंात भूरिया के नेतृत्व में एनएसयुआई एवं युवा छात्र संगठन द्वारा व्यापम महाघोटाले एवं जिले के छात्रों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एतिहासिक प्रभावी आन्दोलन किया गया । हजारों की संख्या में छात्रों ने पहूंच कर इस आन्दोलन के माध्यम से भाजपा सरकार के प्रति अपना गहरा आक्रोष व्यक्त किया । यह प्रभावी आंदोलन भाजपा के नेताआ एवं सहायक संगठनो को रास नही आरहा है । इस आनदोलन से घबरा कर भाजपा के बडै बडे नेताओं ने अखबारों  के माध्यम से अपनी खीज उतारी है । उन्होने छात्र समस्याओं का समाधान करवाने की बजाय छात्रों को ही कटघरे मे लाने करा कुत्सीत प्रयास किया है । इससे उनकी ओछी मानसिंकता उजागर हो रही है । जिला कांग्रेस अध्यक्ष हनुमंतसिंह डाबडी, जिला पंचायत अध्यक्षा सुश्री कलावतीजी भूरिया, डा. विक्रांत भूरिया,सेवादल संगठन राजेष भट्ट लोकसभा कांग्रेस अध्यक्ष आषीष भूरिया एवं एनएसयुआई जिलाध्यक्ष विनय भाबर सहित कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि  जब जबलपुर में एनएसयुआई युवा छात्रों पर पुलिस बर्बरता पूर्व डंडे बरसा रही थी तब भाजपा से जुडे नेता क्यों चुप थे । भाजपा के अनुवांषिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उज्जेन विष्वविद्यालय में गुडागर्दी कर तोड फोड की तािा वाईस चासलर पर कातिलाना हमला किया तब  भाजपा तथा कथित नेताओं की आवाज क्यों बंद हो गई थी । प्रदेष के विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता सत्यदेव कटारे पर डंडे बरसाये गये थे तब वे कहां थे ? सबरवाल हत्यांकांड पर पूरी भाजपा ने क्यों मौन साध रखा था । रतलाम मे सरे आम युवा छात्र की हत्या हो गई तब भाजपा नेता क्या कर रहे थे ? आज युवा जब भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण परेषान होकर आक्रोषित हो रहा है तब  अपने हक्क की लडाई लड रहा है तब भाजपा अपने जनाधार को खिसकता देख कर खिसीयाने लगी है । इसी कारण वह छात्रों को कठहरे म ेले जाकर उनका भविष्य बिगाड कर सत्ता को बरकरार रखना चाहती है । कांग्रेस जनों ने भाजपा के इन कृत्यों की धोर निंदा करते हुए सलाह दी है  िकवे छात्रहित को सर्वोपरी मान कर उनकी समस्याओं को निराकरण कराने में अपनी भूमिका निभाये ।

स्कूलो मे हुआ हाथ धुलाई का  आयोजन

jhabua news
पिटोल (नि.प्र.) विष्व हाथ धुलाई दिवस पर पिटोल खण्ड की चयनीत 6 स्कुलों पर हाथ धुलाई का कार्यक्रम के अन्र्तगत ग्राम पिटोल की 4 एवं ग्राम बावडी बडी मिडील स्कुल एवं गाॅव मण्डली बडी मिडील स्कुल पर हाथ धुलाई का कार्यक्रम हुआ जिसमे हायर सेकेण्डरी स्कुल पर प्राचार्य महेष के द्वारा हाथ धुलवाया गया वही मिडील कन्या षाला एवं प्राथमिक कन्याषाला पर पूर्व सरपंच काना गुण्डीया, भाजपा युवा नेता दिनंेष मेवाड, तथा वरिष्ठ पत्रकार निर्भयसिह ठाकुर इन कार्यक्रमों मे सम्मिलित हुवें वडी बावडी बडी के मिडील स्कुलों पर सरपंच रतना बबेरीया जनपद सदस्य कसना बबेरीया, एंव मिडील स्कुल के समस्त स्टाॅफ ने हाथ धुलाई करवायी एवं मण्डली बडी में पूर्व सरपंच षैतान बिलवाल एवं समस्त स्कुली स्टाॅफ के साथ हाथ धुलाई करवायी। हायर सेकेण्डरी स्कुल पिटोल मे 163 बच्चों मे हाथ धोये, कन्या माध्यमिक षाला में 150 बालिकाओं ने हाथ धोये, बालक प्राथमिक विधालय मे 50 बच्चें, कन्या प्राथमिक षाला के 50 बच्चें, बावडी बडी मिडील स्कुल के 100 बच्चे एवं मण्डली बडी के 50 बच्चों सहीत 563 बच्चों के हाथ धुलवाये गयें।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु ई.व्ही एम. का प्रचार-प्रसार गाॅव-गाॅव में होगा

झाबुआ ---इस बार निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतो के चुनाव भी ई.व्ही.एम. मशीनो से करवाये जायेगे। ई.व्ही.एम.मशीन की जानकारी ग्रामीणों को हो इसके लिए कृषि क्रान्ति रथ के साथ मतदाताओं को जागरूक करने एवं ई.व्ही.एम. की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण हाट-बाजारो में भी इ.व्ही.एम.से मतदाताओं को अवगत करवाया जाएगा।

पटाखा व्यावसाईयो के लिए सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी

झाबुआ ---दीपावली पर्व पर इच्छुक व्यवसायियों के आतिषबाजी क्रय-विक्रय के अस्थाई लायसेंस जारी किये गये है। एवं दीपावली पर्व पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हो तथा पर्व शांति से सम्पन्न हो इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए दिशा निर्देश जारी किये गये है कि व्यावसायी आंतिषबाजी को सुरक्षित एवं अज्जवलनषील सामग्री से बने षेड में रखे। आंतिषबाजी की अस्थाई दुकाने एक दुसरे से 3 मीटर की दुरी पर एवं किसी संरक्षित 50 मीटर की दुरी पर लगाये। यह अस्थाई दुकाने एक दुसरे के आमने-सामने नहीं लगाये। सुरक्षा दुरी के अंदर एवं दुकानो में प्रकाष हेतु किसी प्रकार का तेल, गैस, लेम्प व खुली बिजली बत्तीयों का प्रयोग नहीं करे यदि किसी बिजली की लाईन का उपयोग किया जाता है तो उसे या तो दीवार पर या छत पर दृढता से लगाये एवं किसी प्रकार के तार लटके नहीं होने एवं पंक्ति की सभी दुकानो के लिए मास्टर स्वींच लगाये। किसी दुकान के 50 मीटर के अन्दर आतिषंबाजी का प्रदर्षन प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्येक मास्टर स्वींच के फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगा होना चाहिए जिससे की षार्ट सर्किट होने पर विद्युत प्रवाह स्वतः ही बंद हो जाये। आंतिषबाजी स्थल से 100 मीटर की दुरी पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था संबंधित अधिकारी द्वारा की जाएगी। आतिषबाजी व्यवसायी दुकान के पास बाल्टी में पानी, रेत आदि की व्यवस्था स्वयं करे। आंतिषबाजी स्थल पर आवष्यकता अनुसार सुरक्षा कर्मी तैनात रहेगे। ज्वलनषील पटाखो का उपयोग रात्रि 11.00 बजे से प्रातः 06 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। विस्फोटक अधिनियम 2008 के निर्देषो का पालन नहीं करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

तीन दिवसीय कृषि मेला का शुभारंभ हुआ, 15 से 17 अक्टूबर तक चलेगा मेला

झाबुआ ----कृषि महोत्सव 2014 के दौरान कृषको को नई-नई कृषि तकनीको की जानकारी देने के लिए आज 15 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी झाबुआ में कृषि मेला का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम को विधायक झाबुआ श्री शांतिलाल बिलवाल, विधायक थांदला श्री कलसिंह भाभर, विधायक पेटलावद सुश्री निर्मला भूरिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस ने संबोधित करते हुए किसानों को बताया कि यह मेला आपकी खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए आपको नई-नई तकनीके बताने के लिए लगाया गया है। मेले में रहकर कृषि तकनीको को सीखे एवं वैज्ञानिको से अपनी समस्याओं का समाधान भी करवायेे। मेले मेें लगी प्रदर्शनी के माध्यम से भी विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ ले। कार्यक्रम में इन्दौर के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. आशीष उपाध्याय, डाॅ. चैधरी ने खेती संबंधी तकनीके बताई। कार्यक्रम में मण्डी अध्यक्ष श्री भंवरसिंह बिलवाल, उप संचालक कृषि श्री सेन,परियोजना समन्वय आत्मा श्री त्रिवेदी, जिला समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र श्री तोमर, एसडीएम श्री अम्बाराम पाटीदार सहित बडी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।

विश्व हाथ धुलाई कार्यक्रम में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका
  • विधायक ने ढेकल बडी में लिया कार्यक्रम में भाग लिया
  • सीईओ जिला पंचायत पहुंचे खरडूबडी ं

झाबुआ ----आज 15 अक्टूबर को विश्व हाथ-धुलाई दिवस के अवसर पर जिले के  2415 स्कूलों में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं स्कूली बच्चों को विधिपूर्वक 5 स्टेप में हाथ धोने का तरीका बताया गया। शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम की 349 स्कूलों की विडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी करवाई गई। विधायक झाबुआ श्री शांतिलाल बिलवाल ने हायर सेकेण्डरी स्कूल ढेकलबडी में हाथ धुलाई कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस ने ग्राम खरडू बडी में कार्यक्रम में भाग लिया। जिले के थांदला,पेटलावद एवं अन्य स्कूलों में भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हाथ धुलाई कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता के महत्व को बताया गया एवं हाथ धोने की आदत को अपने दैनिक क्रिया कलाप में शामिल करने के लिए समझाईस दी गई।

लाखो कि लूट, दो लूटेरो को मोहल्ले वालो ने पकडा

झाबूआ---फरियादी मोहनलाल पिता कन्हेयालाल राठौर, उम्र 53 वर्ष निवासी रानापुर ने बताया कि अज्ञात-02 बदमाश उसके घर का दरवाजा तोड कर अन्दर घुसे व गोदरेज में से 05 किलो चांदी किमती एक लाख रूपये व नगदी 80,000/-रूपये कुल किमती 1,80,000/-रूपये चुराकर भाग रहे थे। दरवाजे की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गयी व दो आरोपी पडोसियों की मदद से पकडे गये, पकडे बदमाशों से 03 किलो चांदी व नगदी रूपये मिले, जो उसके है, दोनों बदमाशों को चोट होने से वे बोल नहीं रहे, नाम पता नहीं चला है। प्र्रकरण में थाना रानापरु में अप0क्र0 373/2014, धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: