दिल्ली की द्धारका कोर्ट ने चार साल पहले 30 साल की एक युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पांचों दोषियों शमशाद, उस्मान, शाहिद, इकबाल और कमरुद्द्दीन को उम्रकैद की सजा सुनाई है| साथ ही सभी पर पचास हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है| पांचों हरियाणा के मेवात के रहने वाले हैं| गौरतलब है की 24 नवंबर, 2010 को पांच लोगों ने देश के पूर्वोत्तर हिस्से की एक युवती का अपहरण किया था। कार्यालय में अपना शिफ्ट खत्म करने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ घर जा रही थी।
अपहर्ता उसे मंगोलपुरी इलाके में ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया और उसके बाद उन्होंने उसे एक सुनसान सड़क पर छोड़ दिया और फरार हो गए। बाद में आरोपियों को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है।
आरोपियों पर अपहरण, आपराधिक धमकी और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा चलाया गया। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर स्थित सभी बीपीओ को शिफ्ट खत्म होने के बाद सभी महिलाकर्मियों को घर तक सुरक्षित छोड़ने का आदेश जारी किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें