नरकटियागंज (बिहार) की खबर (04 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 अक्टूबर 2014

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (04 अक्टूबर)

स्वच्छता अभियान बना प्रतीकात्मक अभियान

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) प्रधानमंत्री की पहल पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान में एक सप्ताह तक सफाई कार्यक्रम चलाए जाने हैं लेकिन यहाँ तो अखबार में नाम व फोटो छपवाने की मानो होड़ सी मची है। सफाई अभियान में शामिल होने वालों में अधिकांश को झाड़ू पकड़ने भी नही आता। बावजूद इसके किसी को अपने पार्टी आलाकमान तो किसी को अपने उच्चाधिकारी का भय सताता रहा और वे हाथ में झाड़ू लेकर स्वच्छ स्थान पर झाड़ू लगाते दिखे। नरकटियागंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चन्द्र दूबे, विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान का समाज में क्या व कितना असर पड़ेगा यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। नेताद्वय ने प्रधानमंत्री के संकल्पपत्र को पढा और उपस्थित जनसमूह को संकल्प कराया। स्वच्छता अभियान के दौरान प्लेटफार्म पर एम पी और एमएलसी के साथ ए ई एन कुणाल, ए एम ई एस के दत्त, ट्राफीक इन्सपेक्टर महम्मद कलीम, सुरक्षा बल के निरीक्षक अरूण कुमार झा, आई ओ डब्लू बीरेन्द्र सिंह, सीटीटीआई एस के पंकज, रामजी राम, सेनिटरी इन्सपेक्टर रामायण साह, सीआईटी ब्रजेश और मुख्य लोको निरीक्षक शम्भू साह के अलावे अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग दिखाई दिए। दूसरी ओर नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा ने अपनी सासु माँ सावित्री वर्मा के साथ पोखरा स्थित मंदिर परिसर में कचरों की सफाई की। उनके साथ उपेन्द्र वर्मा, ललिता देवी, अशर्फी प्रसाद, रिजवान शाहनवाज, अशोक कुमार और मथुरा सिंह मुख्य रूप से सफाई में सहयोग किए। श्रीमती वर्मा ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को स्वच्छता बरतने की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि स्वच्छता हिन्दू, मुसलमान, सिख, इसाई व बौद्ध सबका प्रतीक है। सभी धर्मावलम्बियों का पूजा स्थल कितना स्वच्छ होता है। इसका मतलब है कि ईश्वर स्वच्छता में वास करते है।

अवैध भेण्डर को लेकर रेल प्रशासन पर बिफरे सांसद

नरकटियागंज(पच) गुरूवार को सांसद सतीश चन्द्र दूबे नरकटियागंज स्टेशन पर पहुँचे और स्टेशन अधीक्षक से मिलकर यात्री समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया। सांसद ने स्टेशन अधीक्षक से कहा कि प्लेटफार्म पर अवैध भेण्डर कैसे काम कर रहे है। उनसे रेल यात्रियों को काफी परेशानी होती है, उन्होंने यह भी कहा कि आप मेरी फिक्र ना करे मेरे अंगरक्षक व गार्ड अवैध भेण्डरों को इर्द गिर्द फटकने नहीं देते लेकिन अवैध भेण्डर गाड़ी के रूकते ही डिब्बे के दरवाजे पर यात्रियों के उतरने की फिक्र किये बगैर चढ़ने लगते है। जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानी होती है। भीड़ से भाजपा के किसी नेता ने आवाज दी अरे भाई आप सब उपरी कमाई रोक देंगे तो आरपीएफ वाले और स्टेशन अधीक्षक को भूखे मारेंगे! संभवतः सांसद इन शब्दों को नहीं सुन पाए। उसके बाद आगे बढ़ने पर किसी ने एक चुटकी और ली कि आपकी पार्टी के लोग ही तो एसएस और आरपीएफ को सम्भालते है। भाई इन्हे सम्भाल लीजीए तो अवैध भेण्डर नजर ही नहीं आएंगे। उसके बाद एक पत्रकार ने प्रश्न किया कि स्टेशन अधीक्षक आप सांसद की बातों पर कब अमल करेंगे तों उन्होंने चुप्पी साध ली, अर्थात् अवैध भेण्डरांे पर रोक नहीं लगेगी। इस वाकये के बाद पत्रकारों के दल ने सांसद को रेलवे परिसर की जर्जर सड़कों को लेकर घेरा तो सांसद ने रेल अधिकारियांे से कहा कि इन सड़को की मरम्मत कबतक होगी। किसी अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया अन्त  में एक अधिकारी ने कहा कि सर, जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी। फिर सांसद ने उपाय सुझाया कि त्योहार का समय है तत्काल एक सप्ताह में चिमनी से ईट के टुकड़े व राबिस गिरा कर शीघ्र मरम्मत करा दे। इस पर रेल अधिकारियों ने हामी भर दी। सांसद के साथ भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के अधिकारी व पार्टी के कार्यकर्ता व अधिकारी दिखे।

शहर में शारदीय दुर्गापूजा के श्रद्धालुओं के लिए चले तीन-तीन लंगर

नरकटियागंज(पच) स्थानीय शहर में इस वर्ष लंगर चलाने की होड़ सी मच गयीं। पिछले कई वर्ष से जय माता दी लंगर समिति द्वारा शारदीय नवरात्र के मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन व जलपान की व्यवस्था कराई जाती रही है। इस बार बाजार में माँ दुर्गा लंगर समिति और चैक बाजार लंगर समिति के द्वारा श्रद्धालुओं को भोजन व जलपान की व्यवस्थादी गयी। जय माता दी लंगर समिति के लंगर का शुभारंभ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अमन कुमार ने फीता काट कर किया, इसके पूर्व कुमारी पूजा सम्पन्न किया गया। उस अवसर पर कमिटी के सदस्यों के अलावे शहर के गणमान्य व अन्य लोग मौजूद रहे। उधर आर्य समाज मन्दिर रोड में माँ दुर्गा लंगर समिति के लंगर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रश्मि वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तदुपरान्त जलपान व भोजन का विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। शहर के सबसे पुराने पूजा समिति चैक बाजार में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मेला देखने वाले श्रद्धालुओं को भोजन व जलपान मुहैया कराया गया। इस प्रकार शहर में तीन-तीन लंगर चलाए गये। शहर के पुराने समाजिक कार्यकर्ता व व्यवसायी शिवजी प्रसाद साह ने संतोष व्यक्त कर उन युवाओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने शहर में लंगर चलाने जैसे पवित्र मानवीय कार्य करने के लिए कदम बढाया है।

प्रकाश व्यवस्था के लिए संगठन ने किया कार्य

नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज शहर के गोपाला ब्रह्म स्थान दुर्गापूजा समिति के लिए पेटाॅªल पम्प चैक से चीनी मिल गेट और अस्पताल चैक से गोपाला स्थान तक कुल 250 ट्यूब लाईट लगाकर प्रकाश की व्यवस्था की गयी थी। प्रकाश व्यवस्थापक फाॅर द नीडी फाउन्डेंशन ने किया, इसके अध्यक्ष शेखर गुप्ता के अनुसार शारदीय दुर्गापूजा का मेला नरकटियागंज के लिए परम्परा बन गयी है। इसलिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन व जलपान की व्यवस्था मिल जाती रही लेकिन रौशनी का पोख्ता इन्तेजाम नहीं हो रहा था। इसलिए फाउन्डेशन ने पूरे गोपाला पूजा समिति के क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था की जिसमें विनय कुमार और शिवम कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

अल्लाह की राह में अपनी बुराइयों की कुर्बानी दे 

नरकटियागंज(पच) स्थानीय शहर के धूमनगर स्थित जनता दल राष्ट्रवादी के जिला प्रवक्ता ने बताया कि धूमनगर में इस्लाम के मानने वालों ने कुर्बानी को लेकर एक बैठक की। जिसमें वक्ताओं ने इस पवित्र त्योहार को सही तरीके से मनाने पर बल दिया। अपने अन्दर के दुर्गुणों को अल्लाह की राह में कुर्बान करे। हम अपने गलत आदतों को सबसे ज्यादा अहमियत देते है क्योंकि हम और आप अपनी गलत आदतों से ज्यादा मोहब्बत करते है, गलत आदते हमारी अजीज बन बैठी है। इसलिए कुर्बानी के दिन हमें अपनी गलत आदतों की कुर्बानी करनी चाहिए। इस नेक व पवित्र त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए और अफवाहांे से दूर रहे। किसी प्रकार कीे यदि अफवाह आती है तो सबसे पहले संबंधित क्षेत्र के नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दे। बैठक के दौरान डाॅ.मातिउर्रहमान, भोला मियाँ, सेराज अंसारी, इफ्तेखार आलम, सरफराज आलम, अहमद अली, महताब आलम, साहेब आलम, शमी, शेख अशफाक ने अपने विचार व्यक्त किया।

आगलगी में घर जला

नरकटियागंज(पच) अनुमण्डल के गौनाहा परसा निवासी बसंत यादव के घर में आग लगने से लाखों की सम्पत्ति के जलकर राख हो जाने की सूचना मिली है। सूत्र बताते है कि पशु के पास जलाए गये आग से घर में आग लगी और देखते देखते आग ने पूरे घर को अपने आगोश में समेट लिया। वहाँ से मिली खबर के अनुसार आगलगी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है।

कोई टिप्पणी नहीं: