गेल को अमेरिका के उद्योग मंडल से मिला सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 अक्टूबर 2014

गेल को अमेरिका के उद्योग मंडल से मिला सम्मान

gail-india-ltd-indo-american-chamber-of-commerce-honored
इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कामर्स ऑफ ग्रेटर ह्यूस्‍टन ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम गेल इंडिया लिमिटेड को सम्‍मानित किया है. गेल इंडिया को भारत के उर्जा भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में किये गये प्रयासों के लिए सम्‍मानित किया गया है.

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कामर्स ऑफ ह्यूस्टन के हाल में आयोजित 15वें सालाना समारोह में गेल इंडिया लिमिटेड और उसके अमेरिका भागीदार कैरिजो ऑयल एण्ड गैस, चेनीयरे एनर्जी एण्ड डोमिनिऑन कोवे पॉइंट एलएनजी को सम्मानित किया गया. गेल इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बी.सी. त्रिपाठी ने इस सम्मान के मिलने पर कहा, भारत के सामने उर्जा सुरक्षा का मुद्दा आज एक बडी चुनौती है.

यही वजह है कि देश की अग्रणी प्राकृतिक गैस कंपनी देश के बाहर भी अपनी कारोबारी गतिविधियों का तेजी से विस्तार कर रही है ताकि घरेलू बाजार के लिये उचित दाम पर प्राकृतिक गैस प्राप्त की जा सके. इस अवसर पर भारत और अमेरिका के बीच व्यावसायिक संबंधों को जोडने में उल्लेखनीय योगदान करने वाले कई अन्य भारतीय-अमेरिकियों को भी सम्मानित किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं: