नरकटियागंज (बिहार) की खबर (13 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 अक्टूबर 2014

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (13 अक्टूबर)

चीनीमील छठ घाट व्यवस्था समिति का चुनाव सम्पन्न

bihar map
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज चीनी मिल नवयुवक संघ ने सूर्य पूजनोत्सव की तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसको लेकर नवयुवकों की एक बैठक बिड़ला मंदिर में रविवार को सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता विवेक कुमार श्रीवास्तव ने की। उक्त बैठक में विगत वर्ष की तुलना में अच्छे ढंग से छठ घाट की व्यवस्था करने पर बल दिया गया। बिहार के लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण ढंग से स्वच्छ घाट पर सम्पन्न हो सके, इसके लिए नई समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रमोद जायसवाल सलाहकार, विवेक कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, नवीन देवा को उपाध्यक्ष, अनुज कुमार को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार पटेल को सचिव, अजीत कुमार को संगठन मंत्री, सुजीत कुमार को महामंत्री, भोला कुमार को उपसचिव, मोनू तिवारी को मंत्री, अर्जून कुमार सिंह को प्रवक्ता और गुलशन कुमार, आकाश कुमार, संतोष कुमार, धीरज कुमार, सुनिल कुमार, मुन्ना जायसवाल, बिट्टू झा और विनोद झा सदस्य चुने गए। उक्त आशय की जानकारी सचिव मनोज कुमार पटेल ने इस संवाददाता को देते हुए बताया कि मिल के कार्यपालक अध्यक्ष चन्द्रमोहन का पूर्ण समर्थन मिलता रहा है।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की शोक सभा

नरकटियागंज(पच) राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंटक) से संबद्धता प्राप्त नरकटियागंज न्यू स्वदेशी सुगर मिल्स के राष्ट्रीय श्रमिक संघ की एक आपात बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता स्थानीय इकाई के अध्यक्ष अर्जून भारतीय ने की। उक्त बैठक में अवध सुगर लि. की इकाई न्यु स्वदेशी सुगर मिल्स नरकटियागंज के कार्यपालक उपाध्यक्ष एवं लेखापाल बनवारीलाल हिम्मतसिंहका के निधन पर श्रमिकों ने दुःख व्यक्त किया। सभी उपस्थित श्रमिकों ने बनवारीलाल हिम्मतसिंहका की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा में शामिल होने वालों में आर एन शर्मा, रामचन्द्र गिरी, भोला सिंह, रामाज्ञा, जोखू साह, नाजीर, परशुराम मिश्र, मोबारक मियाँ, नन्द किशोर, सुदर्शन पासवान, चतुरी राम, किरण शंकर प्रसाद और संजय चैरसिया मुख्य है।

रिश्वतखोरी की शिकायत पर, फरियादी की पीटाई

नरकटियागंज(पच) आॅफिसरशाही इस कदर बढ गयी है कि कोई किसी अधिकारी से किसी मुद्दे पर बात नहीं कर सकता है। इसी प्रकार का एक मामला रविवार की रात्री करीब साढे आठ बजे घटी। जिसके अनुसार पुलिस अंचल के गौनाहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत हरबोड़ा नदी के पास पूर्व आग्रह से ग्रस्त पुलिस निरीक्षक शिकारपुर सीताराम सिंह ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी करते हुए मारा पीटा। उसके बाद जब वह गौनाहा थाना पहुँचा तो थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीडि़त पत्रकार ने कहा कि पहले से ही पुलिस वाले उसके विरूद्ध रहा करते थे और अब खुलकर सामने आ गये है। क्योकि पत्रकार ने पुलिस निरीक्षक के रिश्वतखोरी की जमकर मुखालफत करते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी और उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उक्त आशय की जानकारी मोबाईल से देते हुए पीडि़त ने बताया कि पूर्व के एक मामले में पुलिस वालों के कहने पर केस मैनेज नहीं करने के परिणाम स्वरूप उसे अधिकारी यह कह कर प्रताडि़त कर रहे है कि कोई पुलिस वाला ही न केस देखेगा। तुम्हारे सभी केस (फाॅल्स) गलत साबित कर खत्म कर देंगे, रहोगे देश में नहीं तो देश छोड़ना पडे़गा। 

कोई टिप्पणी नहीं: