सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (13 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 अक्टूबर 2014

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (13 अक्टूबर)

कृषक व अधिकारियों का प्रषिक्षण संपन्न

sehore map
सीहोर 13 अक्टूबर,2014, कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियाॅ, जिला - सीहोर में पौधा किस्म और अधिकार संरक्षण अधिनियम अन्तर्गत कृषक व अधिकारियों को प्रषिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में श्रीमति शारदा फोगाट, कार्यपालक संचालिका, कृषि विज्ञान केन्द्र, सीहोर, श्री रामेष्वर पटेल, उप संचालक कृषि, श्री अवनीष चर्तुवेदी, परियोजना संचालक, आत्मा, श्री पुरूषोत्तम जोषी, सहायक संचालक, उद्यानिकी एवं अन्य विभागीय अधिकारी गण व जिला सीहोर के कृषकों उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान श्री जे. के. कनौजिया, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, सीहोर ने पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम विषय पर विस्तार से कृषकों से चर्चा की तथा कृषकों एवं अधिकारियों को पौध किस्म के संरक्षण हेतु प्रेरित किया। श्री अजीत कृपाल साहू, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियाॅ, सीहोर द्वारा बताया गया कि पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम, पौधा किस्मों व पादप प्रजनकों के अधिकारों की रक्षा तथा पौधों की नयी किस्मों के विकास को प्रोत्साहित करने हेतु चलाया गया अधिनियम है। इसके माध्यम से कृषकों को नयी पौधा किस्मों को सुरक्षित व सुधारने का कार्य किया जाता है। डाॅ. सुरेष चन्द कांटवा, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, सीहोर ने बताया कि पौधा किस्म सुरक्षा में सुबिधा होगी, जिससे कृषकों को अन्य गुणवत्तापूर्ण बीज व रोपण सामग्री की उपलब्धता सुनिष्चित होगी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्री संदीप चैहान, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, सीहोर द्वारा किया गया। 

जिले में ’’15 अक्टूबर 2014 को विश्व हाथ धुलाई दिवस’’ 

सीहोर,13 अक्टूबर,2014, जिले के प्रत्येक ग्राम में 25 सितंबर 2014 से 19 नवंबर 2014 तक स्वच्छ म.प्र. अभियान का जन-जागरण हेतु आयोजन किया जा रहा हैं। इसी अनुक्रम में 15 अक्टूबर विश्व हाथ धुलाई दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस आयोजन का ’’गिनिज आॅफ वल्र्ड रिकार्ड’’ में म.प्र. शासन द्वारा स्थान दिलाने हेतु चिन्हित शालाओं में 15 अक्टूबर 2014 को हाथ धुलाई का आयोजन किया जावेगा। इस संबंध में जिले की 767 शालाओं में 103000 छात्र-छात्रओं के हाथ धुलाये जायेंगे। डाॅ. आर.आर. भोंसले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर द्वारा दिये निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी है। इस संबंध में गत दिवस उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला में सीहोर एवं इछावर के प्रबंधक तथा जिले के सभी संकुल प्राचार्यो को हाथ धुलाई से संबंधित प्रशिक्षण सुश्री संतोषी तिवारी समर्थन संस्था, जिला शिक्षा अधिकारी, श्री धर्मैन्द्र शर्मा एवं प्रभारी अधिकारी निर्मल भारत अभियान श्री जी.एस. चैहान के द्वारा आवश्यक बिन्दुओं पर अवगत कराया प्रशिक्षण में उत्कृष्ट शाला के एक विद्यार्थी से हाथ धोने का डेमो भी कराया गया तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से हाथ धोने की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया। जिला शिक्षा अधिकारी, श्री शर्मा द्वारा प्रशिक्षार्थियों को निर्देशित किया गया कि इस कार्यक्रम को शासकीय न मानते हुये व्यक्तिगत कार्यक्रम समझकर हिस्सा ले क्योकि यह हमारे परिवार की स्वच्छता से जुड़ा मुद्दा है। श्री चैहान द्वारा अवगत कराया गया कि सभी शालाओं में आवश्यक सामग्री साबुन आदि की व्यवस्था कर दी गई हैं तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा अवगत कराया गया की सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश जारी कर दिये गये है कि ग्राम पंचायतो के रोजगार सहायको के पास उपलब्ध कैमरे के माध्यम से विडियों ग्राफी / फोटो ग्राफी करेंगे यदि किसी पंचायत में एक से अधिक स्थानो पर अथवा बड़ी शालाओं में हाथ धुलाई का कार्यक्रम किया जाना है तब बाजार से भी विडियोंग्राफर/ फोटोग्राफर किराये पर लेकर कार्य करा सकते है इस हेतु पंचायत के द्वारा एक हजार रूपये तक व्यय पंच-परमेश्वर की राशि से कर सकते है। 14 अक्टूबर को हाथ धुलाई का पूर्वाभ्यास प्रत्येक शाला में प्रातः 11.00 से 12.00 बजे तक किया जावेगा ताकि 15 अक्टूबर 2014 को हाथ धुलाई के अवसर पर जिले की शत-प्रतिशत चिन्हित शालाएं एवं विद्यार्थियों का हाथ धोने का रिकार्ड ’’गिनिज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड’’ हेतु दर्ज हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट शाला के श्री बांगरे प्राचार्य जिला शिक्षा अधिकारी, श्री शर्मा, डीपीसी, श्री पाराड़कर, एनबीए प्रभारी अधिकारी, श्री चैहान, जिला परियोजना समन्वयक, श्री विकास वाघाड़े उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: