महाराष्ट्र में खराब प्रदर्शन के लिए एनसीपी जिम्मेदार: सिंघवी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 अक्टूबर 2014

महाराष्ट्र में खराब प्रदर्शन के लिए एनसीपी जिम्मेदार: सिंघवी

nccp-responsible-for-our-debacle-congress
महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत के संकेत मिलने के साथ ही कांग्रेस ने अपने पूर्व सहयोगी एनसीपी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और सत्ता विरोधी लहर की वजह से राज्य में पार्टी का प्रदर्शन खराब हुआ है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके पक्ष में कोई 'लहर नहीं' है क्योंकि रुझान संकेत देते हैं कि बीजेपी बहुमत से पीछे रह जाएगी। 

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा, 'मैं इस बात को मानता हूं कि भ्रष्टाचार को लेकर भी एक धारणा थी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए पूरी तरह से हमारे गठबंधन सहयोगी जिम्मेदार है। इस कारण हम दबाव में आए और नकारात्मक अंक मिले। कुल मिलाकर असर नकारात्मक रहा।' उन्होंने कहा कि इसके चलते राज्य सरकार का अच्छा काम भ्रष्टाचार के मुद्दे तले दब गया। 

सिंघवी ने कहा, 'यह बहुत गंभीर और दुखद है। अगर रुझान सच होता है तो बेहद निराशाजनक है। हमें सुधारात्मक कदम उठाने हैं, जो हम उठाएंगे।' मोदी लहर को छद्म बताते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी दावा तो बड़े-बड़े करती है, लेकिन 110-120 तक ही सीट मिलने का रुझान उसके दावों को झुठला रहा है।

उन्होंने कहा, 'जीतना एक हिस्सा है। 15 साल के बाद हम ज्यादा सीट जीतने के बारे में बहुत आशावादी नहीं हो सकते। सत्ता विरोधी लहर स्वाभाविक है, लेकिन मोदी लहर कहां है?' हरियाणा विधानसभा के नतीजों पर सिंघवी ने कहा कि महाराष्ट्र की तरह वहां सरकार ने अच्छा काम किया, लेकिन हार के बारे में पड़ताल की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: