बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यू के अध्यक्ष शरद यादव हरियाणा में विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शरद यादव और नीतीश कुमार हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में आईएनएलडी और जदयू द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
राज्य में 15 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जदयू हरियाणा विधानसभा चुनाव में आईएनएलडी को समर्थन देने की पहले ही घोषणा कर चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें