पुंछ में नियंत्रण रेखा से लगी 10 चौकियों को पाक ने निशाना बनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014

पुंछ में नियंत्रण रेखा से लगी 10 चौकियों को पाक ने निशाना बनाया

pak-targets-10-posts-along-loc-in-poonch-woman-injured
भारत-पाक सीमा पर संक्षिप्त विराम के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने आज दो बार संघर्षविराम उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी 10 भारतीय सीमा चौकियों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इस गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज शाम करीब छह बजे से पुंछ जिले के सौजियां और मंडी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से लगी लगभग दस सीमा चौकियों पर भारी हथियारों से गोलियां चलाईं और मोर्टार दागे।' उन्होंने बताया कि आज दिन में दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया।

अधिकारी ने बताया कि सेना के जवानों ने पोजीशन ली और प्रभावी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई जो अभी जारी है। इससे पहले, पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शमशेर हुसैन ने बताया कि सौजियां सेक्टर में सीमा पार से गोलीबारी हुई। नियंत्रण रेखा के समीप गिगरियां गांव में गोलीबारी से परवीन नामक महिला मामूली तौर पर घायल हो गई। वहीं बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने आज रात बताया कि जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने कोई संघर्षविराम उल्लंघन नहीं किया और करीब 192 किमी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनावपूर्ण शांति है।

कोई टिप्पणी नहीं: