पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा न देने के कारण पाकिस्तानी संसद और प्रांतीय सभाओं के लगभग 200 से अधिक सदस्यों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
संविधान के तहत सांसदों को हर साल 30 सितंबर तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होता है। ईसीपी ने संपत्ति के ब्यौरे सौंपने के लिए 15 अक्टूबर की समय सीमा तय की थी लेकिन कुल 210 सांसदों ने अपनी संपत्तियों एवं देनदारियों के ब्यौरे जमा नहीं किया।
समय सीमा खत्म होने पर जारी अधिसूचना में कहा गया था कि ईसीपी ने आदेश दिया है कि आदेश का पालन न करने पर सदस्य अपनी विधानसभाओं के सत्र में निलंबन की अवधि के दौरान शामिल नहीं हो सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें