पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 4 अक्टूबर 2014

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अक्टूबर)

शरद पूर्णिमा महोत्सव में व्यवस्था रहेगी चाक-चैबंद-कलेक्टर
panna news
पन्ना 04 अक्टूबर 14/कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने कहा कि शरद पूर्णिमा उत्सव के दौरान जिले में व्यवस्था चाक-चैबंद रहेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है। प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा सार्वजनिक स्थानों में सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पन्ना में सभी सामुदाय के त्यौहारों को सदभाव से मानने की अनूठी परम्परा है। इसे बनाए रखने में पूरा सहयोग दें। त्यौहारों के समय नगर में पेयजल, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई तथा सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए हैं। मंदिर के आसपास आयोजित मेले में गलियों में दुकानों लगाने की अनुमति नही होगी। केवल निर्धारित किए गए स्थान पर ही दुकानें लगाएं। ट्रस्ट मेले के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित करें। जिससे तीर्थयात्रियों को असुविधा न हो। बैठक में पुलिस अधीक्षक इन्द्रप्रकाश अरजरिया ने कहा कि शरद पूर्णिमा उत्सव के लिए यातायात तथा सुरक्षा की विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। मंदिर तथा नगर में पुलिस बल तैनात रहेगा। मंदिर में सी.सी. टी.वी. कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।  यात्रियों के वाहनों के लिए बडी देवन मंदिर के पास पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। एसडीएम पन्ना ने बताया कि नगर में साफ-सफाई तथा पेयजल की व्यवस्था नगर पालिका विशेष तौर पर करेगी। यात्रियों के लिए अस्थाई शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। कचरा हटाने के लिए स्वयं सेवक तथा सफाई कर्मी लगातार कार्य करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि रिक्शा तथा आटो का किराया निर्धारित करके बस स्टैण्ड में बोर्ड में प्रदर्शित किया जाए। मेला परिसर की दुकानों को नगर पालिका बिजली उपलब्ध कराएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एम्बुलेन्स सहित उपचार दल मंदिर में तैनात करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत चन्द्रशेखर शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. वर्मा, श्री सतानन्द गौतम तथा शांति समिति के सभी सदस्य तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।                                   
समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम 7 अक्टूबर को

पन्ना 04 अक्टूबर 14/समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम 7 अक्टूबर को शाम 5 बजे से कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में आरंभ होगा। इसमें टेली कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान विभिन्न आवेदकों के आवेदन पत्रों पर सुनवाई करेंगे। कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने सभी कार्यालय प्रमुखों को विभागीय योजनाओं प्रगति की अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन 7 को

पन्ना 04 अक्टूबर 14/पन्ना टाईगर रिजर्व द्वारा जिलेभर में एक अक्टूबर से वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके दौरान विद्यार्थियों को वन्य प्राणी संरक्षण के लिए जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न स्कूलों में वाद-विवाद, निबंध, भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का समापन समारोह 7 अक्टूबर को दोपहर बाद 3 बजे से डाईट सभागार पन्ना में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्र संचालक टाईगर रिजर्व आर. श्रीनिवास मूर्ति ने बताया कि समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने सभी आमंत्रितों से समारोह मंे शामिल होने की अपील की है।                    

स्व-सहायता समूह को पृथक करने के आदेश

पन्ना 04 अक्टूबर 14/गुनौर विकासखण्ड में ग्राम रिछोडा में माध्यमिक शाला में मध्यान्ह भोजन तैयार करने का कार्य शिवा स्व सहायता समूह रिछोडा को दिया गया था। समूह द्वारा भोजन तैयार करने में लगातार लापरवाही बरती गई। निर्धारित मीनू तथा मात्रा के अनुसार भोजन नही दिया जा रहा था। इसके संबंध में मिल रही शिकायतों का मध्यान्ह भोजन प्रभारी विनोद पटेल तथा बीआरसी गुनौर द्वारा जांच कराई गई। जांच में स्व सहायता समूह को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। एसडीएम गुनौर आर.एस. बाकना ने शिवा स्व सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन से पृथक करने के आदेश दिए हैं। अस्थाई रूप से मध्यान्ह भोजन शाला प्रबंधन समिति द्वारा तैयार करके विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इसके लिए स्थाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 

माह सितंबर में 28 पेंशन प्रकरण निराकृत

पन्ना 04 अक्टूबर 14/जिला पेंशन कार्यालय द्वारा सितंबर माह में 28 कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसमें सितंबर में सेवानिवृत्त 11 शासकीय सेवकों, 9 मृत शासकीय सेवकों तथा 8 पूर्व से लंबित प्रकरण शामिल है। इस संबंध में जिला पेंशन अधिकारी आर.डी. अहिरवार ने बताया कि माह सितंबर में सेवानिवृत्त श्रीमती रामकुमारी साहू सहायक गे्रड-3 खाद्य विभाग, श्री गोपाल रैकवार एवं श्री रामचन्द्र मिश्रा पुलिस विभाग, श्री महेन्द्र प्रसाद पाण्डेय जनपद पंचायत पन्ना तथा श्री परषोत्तम लाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के पेंशन प्रकरण मंजूर किए गए। इसी माह श्री मुन्ना लाल शर्मा सहायक ग्रेड-3 राजस्व विभाग, श्री लखन लाल तिवारी प्रधानाध्यापक, श्री उमाकांत रिछारिया जल संसाधन विभाग, श्री रामलखन शर्मा प्रधानाध्यापक, श्री शंकर प्रसाद शर्मा प्रधानाध्यापक, श्री राजेन्द्र प्रसाद तित्राठी प्रधानाध्यापक के पेंशन प्रकरण मंजूर करके पीपीओ जारी किया गया। पेंशन अधिकारी ने बताया कि पूर्व से लंबित पेंशन प्रकरणों में श्री रामचरण रैकवार तथा श्री मार्तण्ड कुमार शर्मा स्वास्थ्य विभाग, श्री प्रेमनारायण दीक्षित शिक्षक, श्री चुन्नीलाल पटेल प्रधानाध्यापक तथा श्रीमती विद्यादेवी जोशी पत्नि स्व मथुरा प्रसाद जोशी उच्च शिक्षा विभाग के पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी माह में श्री दिलभरण सिंह जल संसाधन विभाग, श्री पूरनलाल रजक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, श्री रामाधार गर्ग जनपद पंचायत के प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। सितंबर माह में ही श्री अम्मिनी जान सहायक गे्रड-2 सहायक पंजीयक कार्यालय के स्वैच्छिक सेवानिवृत्त के प्रकरण को भी मंजूर किया गया। जिला पेंशन अधिकारी ने सभी कार्यालय प्रमुखों से अनुरोध करते हुए कहा है कि उनके अधीन सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण सेवानिवृत्त दिनांक के 6 माह पूर्व तैयार करके जिला पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत करें। जिससे उनका समय पर निराकरण किया जा सके। जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण अब तक दर्ज नही हुए है उन्हें 15 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर दें।                                          

आंगनवाडी केन्द्रों भी चलाया गया स्वच्छता अभियान

पन्ना 04 अक्टूबर 14/जिलेभर में 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया गया। पवई विकासखण्ड के हथकुडी क्षेत्र में आंगनवाडी केन्द्र गणेशगंज एवं सिमराकला में भी 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती करूणा अवस्थी ने आंगनवाडी केन्द्र में उपस्थित महिलाओं को शारीरिक स्वच्छता, परिवेश की साफ सफाई तथा पेयजल साफ सुथरा रखने के संबंध में समझाईश दी। उन्होंने कहा कि खाना खाने से पहले शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हांथ धोये। खाना बनाने के पहले भी अच्छी तरह से हांथ धोने चाहिए। उन्होंने हांथ धुलाई के वैज्ञानिक तरीके की जानकारी दी।

शालाओं में मध्यान्ह भोजन की राशि जारी

पन्ना 04 अक्टूबर 14/शासन द्वारा प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन तैयार करने की राशि में वृद्धि की गई है। जिले की सभी प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन तैयार करने के लिए 3 करोड 8 लाख 13 हजार 176 रूपये की राशि जारी कर दी गई है। यह राशि जुलाई 2014 से सितंबर 2014 की अवधि के लिए 76 शैक्षणिक दिवसों के लिए जारी की गई है। इसमें प्राथमिक शालाओं के लिए 3 रूपये 59 पैसे प्रति छात्र तथा माध्यमिक शालाओं के लिए 5 रूपये 38 पैसे प्रति छात्र के मान से राशि जारी की गई है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत चन्द्रशेखर शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक शालाओं के लिए विकासखण्ड पन्ना में 43 लाख 97 हजार 346, अजयगढ में 29 लाख 87 हजार 181, गुनौर में 31 लाख 5 हजार 650, पवई में 32 लाख 14 हजार 377 तथा शाहनगर की शालाओं के लिए 31 लाख 55 हजार 967 रूपये जारी किए गए हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र की शालाओं के लिए 8 लाख 70 हजार 724 रूपये तथा ग्रामीण क्षेत्र की शालाओं के लिए एक करोड 59 लाख 89 हजार 797 रूपये शामिल है।  उन्होंने बताया कि माध्यमिक शालाओं के लिए विकासखण्ड पन्ना में 41 लाख 6 हजार 227, अजयगढ में 12 लाख 94 हजार 236, गुनौर में 24 लाख 94 हजार 505, पवई में 27 लाख 93 हजार 692 तथा शाहनगर विकासखण्ड की माध्यमिक शालाओं के लिए 32 लाख 56 हजार 35 रूपये की राशि जारी की गई है। यह राशि जनपद पंचायत तथा शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई विद्यार्थियों के संख्या के आधार पर पालक शिक्षक संघ के बैंक खाते में जारी की गई है। इस राशि की उपयोगिता 25 अक्टूबर तक प्रस्तुत करें। 

सभी वार्डो में स्वच्छता अभियान के लिए नोडल अधिकारी तैनात

पन्ना 04 अक्टूबर 14/नगरपालिका पन्ना में 2 अक्टूबर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैै। अभियान के तहत सभी वार्डो में 2 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए वार्डवार नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुधाकर सिंह ने बताया कि वार्ड क्र. 3 में 5 अक्टूबर, वार्ड क्र. 4 में 6 अक्टूबर तथा वार्ड क्र. 5 में 7 अक्टूबर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण के.के. मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।उन्होंने बताया कि वार्ड क्र. 6 में 8 अक्टूबर, वार्ड क्र. 7 में 9 अक्टूबर, वार्ड क्र. 8 में 10 अक्टूबर, वार्ड क्र. 9 में 11 अक्टूबर, वार्ड क्र. 10 में 12 अक्टूबर को अभियान के लिए कार्यपालन यंत्री पीएचई के.पी. वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया हैै। वार्ड क्र. 11 में 13 अक्टूबर, वार्ड क्र. 12 में 14 अक्टूबर, वार्ड क्र. 13 में 15 अक्टूबर, वार्ड क्र. 14 में 16 अक्टूबर, वार्ड क्र. 15 में 17 अक्टूबर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कार्यपालन यंत्री जल संसाधन डी.के. जैन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वार्ड क्र. 16 में 18 अक्टूबर, वार्ड क्र. 17 में 19 अक्टूबर, वार्ड क्र. 18 में 20 अक्टूबर, वार्ड क्र. 19 में 21 अक्टूबर तथा वार्ड क्र. 20 में 22 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कार्यपालन यंत्री आरईएस को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वार्ड क्र. 21 में 23 अक्टूबर तथा वार्ड क्र. 22 में 24 अक्टूबर को चलाए जाने वाले अभियान के लिए कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल शरद विसेन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ-साथ संबंधित वार्डो के पार्षदगण तथा गणमान्य नागरिकों को भी स्वच्छता अभियान में सहयोग के लिए तैनात किया गया है। 

तीर्थदर्शन ट्रेन से 114 तीर्थयात्री जाएंगे रामेश्वरम्

पन्ना 04 अक्टूबर 14/जिले के वरिष्ठ नागरिकों को एक बार तीर्थ यात्रा का अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना लागू की गई है। इस योजना के 8 अक्टूबर को तीर्थदर्शन विशेष ट्रेन रामेश्वरम् की यात्रा पर जाएगी। तीर्थ दर्शन ट्रेन में जाने के लिए सभी यात्री विशेष वाहनों से 8 अक्टूबर को प्रातः 5.30 बजे टाउनहाल पन्ना से सतना के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के संबंध में प्रभारी अधिकारी धर्मास्व रत्नेश दीक्षित ने बताया कि तीर्थ यात्रा के लिए 114 तीर्थयात्रियों का चयन कम्प्यूटर द्वारा रेण्डम विधि से किया गया है। इसके साथ-साथ 10 तीर्थयात्री प्रतीक्षा सूची में रखे गए हैं। यदि मुख्य सूची के तीर्थयात्री किसी कारणवश तीर्थयात्रा पर नही जाते है तो प्रतीक्षा सूची के तीर्थयात्रियों को अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि विशेष तीर्थ दर्शन ट्रेन सतना रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम के लिए रवाना होगी। यात्रा में ठहरने तथा भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए 4 शासकीय कर्मचारी तैनात किए गए हैं। तीर्थयात्रा में यात्रियों को उपचार की भी निःशुल्क सुविधा दी जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम से यात्रा के लिए चुने गए तीर्थयात्रियों को सूचना देने तथा 8 अक्टूबर को उन्हें जिला मुख्यालय में उपस्थित कराने का अनुरोध किया है। 

नेहरू युवा केन्द्र ने राजापुर में चलाया स्वच्छता अभियान

panna news
पन्ना 04 अक्टूबर 14/नेहरू युवा केन्द्र ने पन्ना विकासखण्ड के ग्राम राजापुर में 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया। नेहरू युवा केन्द्र के कर्मचारियों तथा युवा दल के सदस्यों ने विशेष ग्राम सभा में शामिल होकर आमजनता को स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। ग्राम राजापुर में अनुसूचित जाति, जनजाति बहुल मोहल्ले में रैली निकालकर एवं झाडू लगाकर गांव की सफाई की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोरी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के संदेश को लेखापाल टी.आर. डडसेना ने वाचन किया। महात्मा गांधी जी की जयंती पर छायाचित्र पर माल्र्यापण किया गया। स्वच्छता अभियान में सरपंच बीर सिंह, प्रधानाध्यापक राजापुर रामभुवन शर्मा, डाॅ. अभिषेक जैन बीएमओ देवेन्द्रनगर, पटवारी प्राप्ति मिश्रा, शिक्षक बृजेन्द्र कुमार शुक्ला, बंटूलाल शास्त्री, एस.बी. रमन, एम.एल. विश्वकर्मा तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।  

कोई टिप्पणी नहीं: