टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 अक्टूबर 2014

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अक्टूबर)

बल्नरेबिलिटी मैंपिग और स्ट्रांग रूम चयन, आदि के कार्य हेतु संयुक्त निरीक्षण करें
  • नगरीय निकायों व पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियों, संबंधी बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश 

tikamgarh map
टीकमगढ़, 4 अक्टूबर 2014। नगरीय निकायों और पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के मद्देनजर निर्वाचन संबंधी उत्तरदायित्वों की पूर्व तैयारियांे के संबंध में आज टीकमगढ़ में कलेक्टर श्री केदारलाल शर्मा की अध्यक्षता में राजस्व अधीकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें निर्वाचन संबंधी उत्तरदायित्वों की तैयारियां पूर्व से कर लेने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये गये। स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न निर्वाचन संबंधी बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी 7 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी सागर में नगरीय निकायों एवं पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 की जिलावार तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस हेतु जिले की समस्त नगरीय निकाय क्षेत्रों और पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में बल्वरेबिलिटी मैपिंक के साथ क्रिटीकल मतदान केन्द्रों के चिन्हांकन हेतु एस.डी.एम.-एस.डी.ओ.पी., तहसीलदार, नायव तहसीलदार, थाना प्रभारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करे। स्ट्रांग रूम कहा सुरक्षित बनेगा इस हेतु एस.डी.एम.और एस.डी.ओ.पी.संयुक्त प्रतिवेदन देवे। कलेक्टर ने कहा कि अभी पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव की जो जानकारी जिला कार्यालय को दी गई है एक बार उसका पुनःआकलन करके शीघ्र संशोधित जानकारी दी जाये। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जो जानकारी आपने पूर्व से कर ली है उसकी राज्य आयोग समीक्षा करेगा और आवश्यक दिशा निर्देश भी देगा। जिसके अनुरूप कार्यवाही की जायेगी।कलेक्टर ने बताया कि इस वार नगरीय निकायों के आम निर्वाचन और पंचायतों के आम निर्वाचन ई.व्ही.एम.मशीन के माध्यम से होगे। इस बार प्रयुक्त मशीन पिछली ई.व्ही.एम.की तुलना में ज्यादा एडवांस मशीन है इसमें मेमोरी डिचेविल चिप लगाई गई है जिसे निकालकर गणना की जायेगी और शेष ई.व्ही.एम.अगले मतदान में उपयोग की जा सकेगी । बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवपाल सिंह ने कहा कि क्रिटीकल व बल्नेरेविलिटी मैपिंग में सतर्कता बरती जाये। कोई छोटी भी घटना संभावित हो या उसका कोई पूर्व इतिहास रहा हो, तो उसे भी कागजो में दर्ज किया जाना चाहिये। आपने जुलुस सभा स्थल और हेलीपेड आदि के संबंध में अनुमतियां देते समय पारदर्शिता बरतने का सुझाव दिया तथा फ्रस्र्ट रूम फस्र्ट सर्व के नियम का पालन करने की हिदायत दी। इसी क्रम में कलेक्टर ने सभा स्थल व हेलीपेड स्थल का पहले से चयन करने के निर्देश दिये और इस हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी आवश्यकतानुसार परामर्श लेने की बात कही। उन्होंने प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधिकारियों को समझाईश दी कि यदि पिछले चुनाव के दौरान की गई कार्यवाही से आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति की प्रतिबंधात्मक अवधि समाप्त हो गई है तो पुनःकार्यवाही प्रस्तावित करे। इस अवसर पर सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त 7 अक्टूबर को सागर में, निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक लेगे

टीकमगढ़, 4 अक्टूबर 2014। आगामी नगरीय निकायों एवं पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 के लिये सागर संभाग के जिलो में तैयारियों के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री आर.परषुराम 7 अक्टूबर को सागर में समीक्षा बैठक लेगे । श्री अशोक कुमार सिंह प्रभारी कमिश्नर ने स्थानीय बुन्देलखंड मेडीकल कालेज के सभाकक्ष में 7 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से आयोजित इस बैठक में संभाग के समस्त जिलों के कलेक्टर्स, सी.ई.ओ. जिला पंचायत, अपर कलेक्टर्स, उपजिला निर्वाचन अधिकारियों, नगर निगम आयुक्त एवं नगर पालिका अधिकारियों को निर्वाचन कार्यो की प्रगति से संबंधित जानकारी एवं प्रेजेन्टेशन सहित उपस्थित रहने के लिये निर्देशित किया है 

कोई टिप्पणी नहीं: