हांगकांग में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 अक्टूबर 2014

हांगकांग में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

pepper-spray-baton-charge-on-democracy-protesters
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पेप्पर स्प्रे (काली मिर्च का पाउडर) छोड़ा जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़पें हुईं. इस बीच छात्र नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत के लिए फिर सहमति जताई है. विरोध प्रदर्शन का सातवां दिन है और लोकतंत्र समर्थक, सरकारी मुख्यालयों के समीप एडमाइरेल्टी जिले में शांति रैली निकालने के लिए एकत्र हुए. वह लोग लोकतंत्र के पक्ष में नारे लगा रहे थे.

इसी बीच मोंग कॉक जिले में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को घेर कर अपराधियों के साथ सहयोग करने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने उन पर पेप्पर स्प्रे छोड़ा. पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया और फिर दोनों पक्षों में झड़पें हुईं और वहां तनाव फैल गया. लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी पूरे सप्ताह आंदोलन करते रहे. प्रदर्शनकारी ऐसे व्यक्ति को नामित करने का अधिकार मांग रहे हैं जो वर्ष 2017 में होने जा रहे चुनावों में उनके नेता के तौर पर खड़ा हो सके. बीजिंग का कहना है कि चुनाव में वही प्रत्याशी खड़े होंगे जिन्हें उसने मंजूरी दी है.

कोई टिप्पणी नहीं: