आतंकी हमले की आशंका से वाराणसी दौरा रद्द - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014

आतंकी हमले की आशंका से वाराणसी दौरा रद्द

pm-modi-varanasi-visit-cancel
पीएम नरेन्द्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 14 अक्तूबर से होने वाला दो दिवसीय दौरा रद्द कर दिया गया है। पीएम मोदी के नए कार्यक्रम की घोषणा अबी नहीं की गई है। भाजपा के विदेश प्रवक्ता ने बताया कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी का निर्धारित दो दिवसीय वाराणसी दौरा फिलहाल टाल दिया गया है।’ वाराणसी के मण्डलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने सूचना की पुष्टि करते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले पत्र में बताया गया है कि उनका दौरा फिलहाल टाल दिया गया है और कार्यक्रम की नई तारीख बाद में सूचित की जाएगी।

मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुन्दरलाल अस्पताल में एक ट्रामा सेन्टर का उद्घाटन और सांसद आदर्श ग्राम विकास योजना के दौरान ककरहिया गांव के चयन की औपचारिक घोषणा करने वाले थे। माना जा रहा है कि इस बारे में खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी थी। इसमें कहा गया था कि पीएम के दौरे के दौरान पति-पत्नी के रूप में पहुंचने वाले आतंकी आत्मघाती हमला कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि उनका दौरा चक्रवाती तूफान ‘हुदहुद’ के कारण रद्द हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: