सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (11 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अक्टूबर 2014

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (11 अक्टूबर)

करमाई में विधिक सेवा एवं सहायता शिविर तथा अंत्योदय मेला सम्पन्न 
  • डेढ़ हजार हितग्राहियों को 2 करोड़ का लाभांश वितरित

sidhi news
सीधी 11 अक्टूबर 2014    जिले के मझौली जनपदीय अंचल के दूरदराज क्षेत्र में बसे ग्राम करमाई में आज लगे विधिक सेवा एवं सहायता शिविर तथा अंत्योदय मेला में ना सिर्फ ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी गईं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्तियों को रोजगार मूलक इकाइयां तथा अन्य प्रकार के लाभदायक उपकरण भी बांटे गए। 1506 हितग्राहियों को दो करोड़ तीन लाख  इक्कीस हजार पाॅच सौ नब्बे रूपए के लाभांश बांटे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री अजीत सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि न्यायमूर्ति श्री शान्तनु केमकर ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के सदस्य सचिव श्री दिनेश कुमार नायक तथा न्यायाधीश एवं प्राधिकरण की उप सचिव श्रीमती गिरेवाल सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री व्ही.पी.सिंह चैहान, कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदस्य सचिव श्री दिनेश कुमार नायक ने शिविर आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विधि द्वारा आम लोगों को कौन-कौन से अधिकार दिए गए हैं, उनके बारे में आम लोगों को जानकारी देना शिविर का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण का उद्देश्य है कि आम लोग एवं गरीब वर्ग के लोग न्याय से वंचित ना रहें। उन्हें हरहाल में सुगमता से न्याय उपलब्ध हो। इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण काम कर रहे हैं। कोई भी व्यक्ति न्याय के लिए प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सलाह एवं विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उन्हें किसी कानून की जानकारी नहीं है और उसके बारे में वे जानना चाहते हैं या कानूनी सहायता चाहते हैं, तो उन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क स्थापित करना चाहिए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वी.पी.सिंह चैहान ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के आयोजन का मकसद उन व्यक्तियों को कानून की जानकारी देकर लाभांवित करना है, जिन्हें कानून की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों के आयोजन का उद्देश्य यही होता है कि शिविर ऐसे स्थानों पर लगाए जाएं, जहां के लोगों को कानून व उनके अधिकारों और योजनाओं की जानकारी ना हो। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने हितग्राहियों को वितरित की जाने वाली रोजगार मूलक इकाइयों आदि की जानकारी दी। न्यायमूर्ति श्री अजीत सिंह एवं न्यायमूर्ति शान्तनु केमकर ने तमाम हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप ट्राईसाइकिलें, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग, रोजगार मूलक इकाइयां तथा लाभांश बांटे। उन्होंने ग्राम विधिक सहायता एवं देखभाल केन्द्र का शुभारम्भ किया तथा नेत्र परीक्षण एवं श्रवणयंत्र शिविर समेत कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के काउंटरों पर जाकर हितग्राही मूलक गतिविधियों का जायजा लिया। कार्यक्रम का संचालन ब्यवहार न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री राजेश यादव ने किया। शिविर में लगे रोजगार मेले में 13 कम्पनियों ने 341 बेरोजगारों का पंजीयन किया और रोजगार हेतु 216 व्यक्तियों का चयन किया। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मेडिकल बोर्ड ने विकलांगों को प्रमाण-पत्र दिए तथा कृषि विभाग द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों एवं बीज मिनीकिटों का वितरण किया गया। शिविर में विभागवार काउन्टर बनाए गए थे, जहां जरूरतमंदों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभांवित भी किया गया। अंत्योदय मेले में जनपद पंचायत मझौली ने 340 हितग्राहियों को 4 लाख 94 हजार 375 रूपए, राजस्व विभाग मझौली ने 116 हितग्राहियों को, महिला एवं बाल विकास कार्यालय मझौली ने 478 हितग्राहियों को 28 लाख 19 हजार 250 रूपए, किसान कल्याण विभाग मझौली ने 192 हितग्राहियों को 14 लाख 37 हजार 920 रूपए, पशु चिकित्सा विभाग मझौली ने 13 हितग्राहियों को एक लाख 53 हजार 600 रूपए, नगर परिषद मझौली ने 148 हितग्राहियों को 3 लाख 19 हजार 50 रूपए, वन विभाग मझौली (पशु हानि/जनहानि/पशुघायल) ने 2 हितग्राहियों को 8 हजार 795 रूपए, शिक्षा विभाग/बी.आर.सी.सी. (गणवेश वितरण) के लिए 63 हितग्राहियों को प़च्चीस हजार दो सौ रूपए, आदिम जाति कल्याण विभाग (सामुदायिक वन अधिकार हक प्रमाण-पत्र वितरण) ने 31 हितग्राहियों को, उच्च शिक्षा विभाग कला एवं वाणिज्य विभाग ने 39 हितग्राहियों को एक लाख 95 हजार रूपए, सी.सी.बी. मझौली (के.सी.सी.) ने 31 हितग्राहियों को एकतालिस लाख बत्तीस हजार चार सौ रूपए, मध्यांचल ग्रामीण बैंक मझौली ने 33 हितग्राहियों को बत्तीस लाख नब्बे हजार रूपए, यूनियन बैंक मझौली ने 20 हितग्राहियों को तीस लाख रूपए वितरित किए। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में हितग्राही एवं लोग मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: