उत्तराखंड की विस्तृत खबर (11 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अक्टूबर 2014

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (11 अक्टूबर)

टिहरी झील से रोजगार के सपने होंगे साकार
  • पेरिस,पोखरा ,गोवा व कश्मीर की डल झील का मिश्रित पर्यटन स्थल होगा श्री देव सुमन सरोवर  

tihri dam
टिहरी बाँध ने जिस तरह से गंगा का पानी रोक दिया है ठीक वैसे ही प्रदेश सरकार इस बाँध के अथाह जल को रोजगार से जोड़कर पलायन को भी रोकना चाहती है, यदि सरकार की योजना परवान ंचढ़ी तो वह दिन दूर नहीं जब टिहरी बाँध जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने श्रीदेव सुमन सागर का नाम दिया है, उसमें पेरिस ही नहीं बल्कि गोवा व कश्मीर की डल झील में चलते हुए शिकारे व हाउस बोट के दीदार होंगे जिसमे सैर करने को दुनिया तरसती है. पेरिस  की तर्ज पर यहाँ सैलानियों को जलक्रीडा के लिए वाटर स्कूटर तो चलेंगे ही साथ ही पॉवर बोट के पीछे रस्सी के सहारे वाटर सर्फिंग के नजारे भी देखने को मिलेंगे। गोवा व समुद्र के किनारे स्थित उत्तरपूर्वी देशों की तर्ज पर बड़े-बड़े तैरते रेस्टोरेंट व मरीना तो इस सरोवर में दिखाई ही देंगे साथ ही लॉस वेगास की तर्ज पर कैसिनो को खोलने की भी सरकार की योजना है. नेपाल के पोखरा की तर्ज पर सैलानियों को हिमालय दर्शन जहाँ हवाई जहाज व हेलीकाप्टर से कराने की सरकार की योंजना है तो इस सरोवर से सी - प्लेन उड़ाने के सपने भी सरकार देख रही है, इतना ही नही इस सरोवर में क्रूज चलाकर सैकड़ों बेरोजगारों को स्वरोजगार से भी जोड़ने की सरकार की योजना है। प्रदेश सरकार इस श्री देव सुमन सरोवर के चारों तरफ की 45 हजार हेक्टेयर भूमि को विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना चाहती है इसके लिए सरकार ने डीपीआर तैयार कर दी है। इस योजना के तहत झील के चरों तरफ एक रिंग रोड का निर्माण किया जायेगा जिस पर कई इस तरह के स्थान चिन्हित होंगे जहाँ विभिन्न तरह की पर्यटन गतिविधियाँ की जाएँगी, पर्यटन सचिव उमाकांत पंवार के अनुसार राज्य सरकार ने इसके विकास के लिए एक महायोजना तैयार कर ली है। क्योंकि अभी शुरुआती दौर में ही इसकी योजना ठोस होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस इलाके अनियंत्रित निर्माण न हो जिनकी वजह से इसकी खूबसूरती पर कोई प्रभाव न पड़े. उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग इन सभी योजनाओं के लिए सिंगल विंडो योजना शुरू करेगा ताकि यहाँ निवेश करने वालों को कोई परेशानी न हो। पर्यटन सचिव उमाकांत पंवार ने बताया कि उनका उद्देश्य यहाँ की संस्कृति को संजोकर रख पर्यटन विकास की है ताकि देश दृविदेश से आने वाले पर्यटक यहाँ की संस्कृति से रूबरू भी हो सकें, उनका कहना है कि टिहरी एक ऐतिहासिक शहर था लिहाजा पर्यटकों  को यहाँ के इतिहास की जानकारी होनी जरुरी है, उन्होंने बताया यहाँ ग्रामीण पर्यटन को विकसित करके स्थानीय ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने की भी सरकार की योजना है, इतना ही नहीं सरकार चाइना व ऋषिकेश की तर्ज पर यहाँ स्वास्थ्य पर्यटन को भी बढ़ाना चाहती है, सरकार की योजना है कि सरोवर इलाके के ऊँचाई वाले स्थानों को केबल कार व रोपवे से जोड़ा जाये ताकि पर्यटन से और भी रोजगार प्राप्त हो सके। वहीं 44 वर्ग किलोमीटर की इस झील में जितने भी साहसिक खेल होते हैं प्रदेश सरकार उनको भी यहाँ करने की योजना बना रही है. इसके लिए देश दृविदेश के पर्यटन उद्योग में काम करने वाले लोगों व कंपनियों से सरकार बात कर रही है। इतना ही नहीं इस इलाके को हवाई सेवा से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे को विकसित करने जा रही है जो अगले अक्टूबर तक तैयार हो जायेगा. इससे अस्तित्व में आने के बाद देश व विदेश से हवाई सेवा होने से समय की बचत भी हो सकेगी जिसका सीधा लाभ पर्यटकों को मिलेगा. टिहरी सरोवर में आयोजित हुए दो दिवसीय साहसिक खेलों के आयोजन से सरकार सहित स्थानीय युवाओं में उम्मीदें जगी हैं जिसका लाभ बेरोजगारों के साथ ही यहाँ के पर्यटन को भी मिलेगा ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

बाहरी नियुक्तियों का यूकेडी करेगा विरोध!

देहरादून,11 अक्टूवर (निस)। प्रदेश में हो रहीे बाहरी नियुक्तियों के विरोध मंे उत्तराखण्ड क्रांति दल ने पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की रणनीति बनाई है तथा नियुक्त किये गये बाहरी लोगों को किसी भी सूरत मंे कार्यालयों कार्य न करने देने का ऐलान किया है। केन्द्रीय कार्यालय में हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह पंवार ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनों की उपेक्षा कर बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार दे रही है जिसे किसी भी सूरत मंे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के निर्माण के पीछे विकास और रोजगार दो प्रमुख मुद्दे रहे हैं। राष्ट्रीय दलों की सरकारों ने पहाड़ के विकास को तो नजरअंदाज किया ही है लेकिन अब यहां के निवासियों को रोजगार से वंचित कर बाहरी लोगों को रोजगार देकर उत्तराखण्ड के लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। सोची समझी साजिश के तहत मानकों का हवाला देकर  यहां के योग्य युवाओं को वरीयता देने के बजाय बाहरी प्रदेश के लोगों को नियुक्तियां प्रदान की जा रही हैं जिसे किसी भी दशा मंे उत्तराखण्ड क्रांति दल स्वीकार नहीं करता। बैठक मंे निर्णय लिया गया कि बाहरी नियुक्तियों के खिलाफ पूरे प्रदेश मंे स्थानीय युवाओं को साथ लेकर सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी की जाये और जब तक बाहरी लोगों को सरकार नियुक्तियों से बेदखल नहीं करती तब तक इन नियुक्तियों पर कार्यरत लोगों को कार्यालयों मंे काम नहीं करने दिया जायेगा। बैठक मंे दल के महासचिव शशिभूषण भट्ट, उपाध्यक्ष लताफत हुसैन, मीडिया प्रभारी मनमोहन लखेड़ा,  महामंत्री सूफी खलीक अहमद, प्रवक्ता नागेन्द्र रतूडी, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पेटवाल, किशन सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह नेगी, बीएस सजवाण, सुरेन्द्र पोखरियाल, अशोक नेगी, मनोज कुमार, हुकम सिंह रावत, बासु सती, महावीर राणा, मनोज घिल्डियाल, सिया सिंह चैहान आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: