नरेंद्र मोदी 14 को काशी में होंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अक्टूबर 2014

नरेंद्र मोदी 14 को काशी में होंगे

  • बीएचयू के 334 बेड वाले हाईटेक ट्रॉमा सेंटर का करेंगे उद्घाटन 
  • इस ट्रॉमा सेंटर से यूपी, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के लोगों का होगा फायदा 

trauma-center-will-inaugrate-by-pm-in-varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में होंगे। वह इस दिन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के 334 बेड वाले हाईटेक ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यहां पीएम मोदी कई घंटे रहेंगे और व्याख्यान भी देंगे। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री 13 अक्टूबर को ही वाराणसी पहुंच जाएंगे। ट्रॉमा सेंटर के कर्ताधर्ता व ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) प्रो. डीके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस बेशकीमती सौगात से न सिर्फ पूर्वांचल सहित पूरा यूपी बल्कि बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ की जनता को लाभ मिलेगा। यह ट्रॉमा सेंटर प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 197 करोड़ की लागत से तैयार की गयी है। यह ट्रॉमा सेंटर 14 हाईटेक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर से लैस है। 

श्री सिंह ने बताया कि यहां कई अत्याधुनिक मशीनों और एक्सपर्ट्स डॉक्टरों द्वारा मरीजों का इलाज किया जाएगा। साथ ही यहां 50 बेड का स्पेशल आईसीयू भी बनाया गया है। इनदिनों पूरी दुनिया सोशल साइट्स से जुड़ी हुई है। इसे ध्यान में रखते ट्रॉमा सेंटर में बने विशेष मोबाइल एंबुलेंस को सोशल नेटवर्किंग साइट्स से जोड़ा जाएगा। इसे वाट्सऐप, फेसबुक और जीमेल से सीधा कनेक्ट किया जाएगा। इससे मरीज के परिजन या कोई अन्य व्यक्ति उसका वीडियो या फोटो संबंधित सेंटर को भेजेगा और उसकी कंडीशन के हिसाब से तुरंत एंबुलेंस भेजा जाएगा। फिर वरीयता के आधार पर उसका इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा सेंटर प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना का एक प्रोजेक्ट है, जिसका संकल्प पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी ने अपने कार्यकाल में लिया था। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी, रजिस्ट्रेशन, सिटी स्कैन, रेडियोलॉजी, रिसेप्शन, एनाउंसमेंट केबिन होगा, जबकि दुसरे फ्लोर पर आईसीयू, तीसरे व चैथे फ्लोर पर वार्ड, पांचवे फ्लोर पर विशेष अधिकारी केबिन, कॉन्फ्रेंस रूम व छठें फ्लोर पर इमरजेंसी वार्ड होगा। मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर-10, एडवांस मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर-3, एडवांस इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर-1, आईसीयू- 50, टोटल बेड-334, इमरजेंसी-50 होगा। ट्रॉमा सेंटर के विभाग और पूरी टीम में नर्सिंग स्टाफ के लिए हर फ्लोर पर अलग स्थान। अलग-अलग विभागों की 44 एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम। 480 पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ होंगे। इसमें मुख्य विभाग- न्यूरो सर्जरी, जनरल सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और इमरजेंसी होगा। नर्सिंग स्टाफ रूम और डॉक्टर्स रूम, हर फ्लोर पर होंगे। तीन बेड पर दो नर्स और आईसीयू में एक बेड पर एक नर्स रहेगी। प्रो. डीके सिंह ने बताया कि ब्लड बैंक अभी सर सुंदरलाल अस्पताल से मदद लेगा। भविष्य में ट्रॉमा सेंटर में ब्लड बैंक बनाया जाएगा। साथ ही मरीजों के लिए फाउंटेन पार्क, ग्रीन गार्डन और रॉक गॉर्डन भी बनाने की योजना है। साथ ही, बीएचयू अस्पताल से इसे अंडरग्राउंड रोड द्वारा जोड़ने की भी योजना है। प्रो. डीके सिंह ने बताया कि अस्पताल को एम्स के रूप में अपग्रेड करने के लिए पीएम मोदी से अपील करेंगे। इससे मरीजों की सेवा और अच्छे तरीके से की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि यदि फंड की कमी नहीं होगी तो अस्पताल गरीब मरीजों की देखभाल और बेहतर तरीके से करेगा। साथ ही, उन्हें मुफ्त दवाएं भी दी जाएंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: