एक दिन सीमा पर शांति बरतने के बाद शनिवार को पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर सीजफायर उल्लंधन किया। सेना के सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि संघर्ष विराम के उल्लंघन का करारा जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीमा पार से रुक-रुक कर फायरिंग की जा रही है और भारतीय सेना उसका मुंह तोड़ जवाब देने में कामयाब हो रही है।
बीएसएफ के प्रमुख डी के पाठक ने कहा कि एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में आज कोई हताहत नहीं हुआ है और उन्होंने यह भी बताया कि सीमा पर 24 घंटे से शांति का माहौल बना हुआ था और गुरुवार की रात आठ बजे के बाद पाकिस्तान की ओर से कोई गोलीबारी नहीं हुई।
बीएसएफ को पाकिस्तान की ओर जारी फायरिंग में ढील नहीं देनी चाहिए पाकिस्तान पर लगातार फायरिंग चालू रखनी चाहिए और वंहा की स्थिति पर कडी नजरें गढ़ायें रखी जानी जरूरी है। पाठक ने बताया है कि भारतीय जवान सीमा पर पूरी तरह से तैनात हैं और यदि पाकिस्तान फिर भी नहीं मानता है तो उसका और मुंह तोड़ जवाब देना है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें