गोर्खाली समुदाय भारत और नेपाल के बीच मैत्री का सूत्र: हरीश रावत
- आपदा पर एक साथ काम करने की जरूरत: नेपाली राजदूत
देहरादून 12 अक्टूबर, (निस) । गोर्खाली समाज उत्साह से परिपूर्ण समाज है। देश की सीमाओं की रक्षा में गोर्खाली वीर सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान है और गोरखा समुदाय हमारे समाज का अभिन्न अंग है। यहां रह रहा यह समाज भारत व नेपाल के बीच मैत्री का संदेश तो देता ही है साथ ही यह दोनों देशों व उत्तराखण्ड की संस्कृति को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। रविवार को शहीद वीर दुर्गामल्ल पार्क में वल्र्ड गोर्खा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित गोर्खाली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित नेपाल के राजदूत कृष्णप्रसाद ढ़काल का ध्यान आकर्षित करते हुए सीएम ने कहा कि हमें जितना गर्व उŸाराखण्ड की परम्पराओं पर है उतना ही गर्व नेपाल की परम्पराओं पर है। दोनों संस्कृतियां एक दूसरे की पूरक हैं। ऐसा लगता है प्रकृति ने भी भारत व नेपाल को एक ही सांचे में ढ़ाला है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भारत व नेपाल की समस्याएं एक जैसी हैं। कंेद्र में मंत्री रहते हुए उनके द्वारा अनेक बाढ़ नियंत्रण के काम किए गए थे जिसका लाभ बिहार व नेपाल की जनता को मिला है। दोनों देश जब जलसंसाधनों का सदुपयोग करने लगेंगे तो विश्व के समृद्धतम देशों में से होंगे। सीएम ने पंचेश्वर बांध परियोजना पर सहमति के लिए नेपाल सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों को साझा लाभ होगा। भारत व नेपाल के मैत्री संबंध को और मजबूत बनाने में वल्र्ड गोर्खा फाउंडेशन के प्रयास सराहनीय हैं। गोर्खा समुदाय हमारी वीर परम्परा के आभूषण हैं। भवन संबंधी मांग पर सीएम ने प्रस्ताव बना कर लाने को कहा। इस अवसर पर नेपाल के राजदूूत कृष्ण प्रसाद ढकाल ने कहा कि उत्तराखण्ड और नेपाल की एक जैसी भौगोलिक स्थिति है, और हमारी काफी सीमायें भी एक -दूसरे के साथ मिलती है, लिहाजा उत्तराखण्ड व नेपाल को आपदा पर एक साथ काम करने की जरूरत है। उन्होने कहा भाषा और संस्कृति भी हम दोनों की एक सी है इस लिहाज से इस क्षेत्र में काम किया जा सकता है। उन्होने यह भी कहा भारत में रह रहे नेपालियों व गोर्खालियों की प्रगति पर नेपाल को गर्व है। इस अवसर पर ले.ज.आर एस प्रधान, नेपाल के सांसद नेपाल दिलमान पखरिन, गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उमा उपाध्याय, मेजर बीपी थापा, कर्नल एसएच छेत्री,विजय विक्रम शाही, पूजा सुब्बा सहित गोर्खा समुदाय से बड़ी संख्या में विभूतियां मौजूद थी।
हिमालय नीति अभियान का प्रांरभ
देहरादून, 12 अक्टूवर (निस)। गंगा का उद्गम गंगोत्री से 11 अक्टूबर को जय प्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय हिमालय नीति अभियान का प्रांरभ किया गया है। इस अभियान के द्वारा पवित्र गंगा का दाता हिमालय की ओर देश वासियों का ध्यान आकार्षित किया जायेगा। गंगोत्री में तीर्थ पुरोहितों का आर्शीवाद लेकर सुरेश भाई के नेतृत्व में प्रांरभ किया गया है। तीर्थ पुरोहित विद्या प्रसाद सेमवाल एवं प्रकाश चन्द्र सेमवाल ने इस अभियान के प्रथम चरण में गंगोत्री से उत्तरकाशी तक शामिल हुये मातृ शक्ति उजला देवी, उत्तमा देवी, हिमला बहन, रमापति, मनीषा, मीरा, खुशपाल, शिवम भटट्, रामप्यारी आदि को आशीर्वचन देकर विदा किया है। इससे पूर्व गंगा के किनारे सर्व धर्म प्रार्थना एवं पूजा अर्चना की गई। आपदा के कारण मोक्षदायिनी माँ गंगा के मायके तक उत्तरकाशी से जाने वाली मार्ग व्यवस्था की बदहाली से ही हिमालय की दुर्दशा किसी के भी समझ में आ सकती है। जिस तरह से आपदा के जख्मों को भरा जाने चाहिये था वह निर्माणकर्ताओं की निजी फुर्सतों में हो रहा है। गंगोत्री क्षेत्र के गांव तक जाने वाले सड़क एवं सम्पर्क मार्गों के पुननिर्माण के नाम पर दुर्दशा देखी जा सकती है। श्री सुरेश भाई ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा इस क्षेत्र केा संवदेनशील क्षेत्र घोषित किया गया था, उसके अनुसार स्थानीय लोगों के साथ संवादहीनता के कारण क्षेत्र का पर्यावरण और विकास एक दूसरे के दुश्मन बनते जा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरुप समस्या का समाधान कम और असंतोष ज्यादा बढ़ रहा है, जो हिमालय के लिये काफी चिंता जनक है। आगे यह अभियान उत्तरकाशी से होते हुये नई टिहरी, श्रीनगर, देवप्रयाग, ऋषिकेश और 30 अक्टूबर को हरिद्वार पहुँचेगी। इस अभियान के दौरान कई स्थानों पर हिमालय नीति के लिये संवाद किया जायेगा। इसका द्वितीय चरण हरिद्वार से आगे बनारस तक होगा और तृतीय चरण बनारस से आगे गंगा सागर तक किया जायेगा। इस पूरे वर्ष 2014-15 में इस अभियान के माध्यम से एक समग्र हिमालय नीति कि लिये केन्द्र सरकार को जागरुक किया जायेगा। द्वितीय और तृतीय चरण के अभियान की तिथि प्रथम चरण के बाद घोषित होगी।
दो चेन स्नेचर गिरफ्तार, जेल भेजे, लूटी गई चेन के टुकड़े एवं लूट में प्रयुक्त प्लसर बाइक बरामद
देहरादून, 12 अक्टूवर (निस)। दून पुलिस ने चेन लूट का खुलासा करते हुए दो स्नेचर गिरफ्तार किए हैं, चेन स्नेचरों को आशारोडी के पास गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई चेन के टुकड़े एवं लूट में प्रयुक्त प्लसर बाइक बरामद कर ली है। पकड़े गए चेन स्नेचरों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गत दिवस चेन स्नेचरों ने प्रीतम रोड संजय कालोनी निवासी यशोदा पत्नी भोपाल सिंह चैहान की इंद्र रोड पर कृष्णा मेडिकल सेंटर के पास गले से सोने की चेन छीन ली थी। दोनों चेन स्नेचर काली पल्सर में सवार थे। महिला द्वारा इसकी सूचना तत्काल सिटी कंट्रोल रूम को दी गई, महिला द्वारा पुलिस को बताया गया था कि जिस काले रंग की प्लसर पर चेन स्नेचर सवार थे उसके पीछे नंबर प्लेट पर 22 अंकित था, पूरा नंबर वह पड़ नहीं पाई थी। महिला द्वारा इसकी रिपोर्ट डालनवाला थाने में दर्ज कराई गई। इस पर पुलिस द्वारा विभिन्न सीसीटीवी व दुकानों और एटीएम के फुटेज खंगाले गए। पुलिस द्वारा घटना के आस-पास के समय की विभिन्न फुटेज निकालकर संदिग्ध के हुलियों की तलाश के लिए संदिग्ध वाहन जिसकी नंबर प्लेट पर 22 अंकित था की तलाशी ली गई। रविवार सुबह को आशारोडी बैरियर पर नियुक्त पुलिस टीम द्वारा चैंकिंग के दौरान दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों मोटरसाइकिल सवार तेजी से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल सवारों को कुछ ही आगे दबोच लिया। पूछताछ करने और तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सोने की चेन के टूटे टुकड़े बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों ने कबूला कि गत दिवस इंद्र रोड पर स्कूटी पर सवार महिला के गले से उन्होंने यह चेन छीनी थी। पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे महिला का पीछा दून अस्पताल के पास स्थित मजार से कर रहे थे। मौका पाकरमहिला के गले से सोने की चेन लूट ली। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि इससे पहले 10 अक्टूबर को पटेलनगर निरंजनपुर मंडी के पास एक महिला की चेन छीनने का प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि वे दोनों निरंजनपुर में चमन विहार के पास अपने पूफा के यहां रहकर रंग पुताई का काम करते हैं। चेन स्नेचरों की पहचान आमिर पुत्र जहीर उर्फ भूरा निवासी ग्राम खालापार खादरवाला खास कृष्णापुरी थाना मरकट मुजफ्फरनगर और फैजल खान पुत्र शहजाद के रूप में हुई है। उनके कब्जे से लूटी गई चेन और दो नंबर प्लेट यूपी12क्यू-1822 बरामद हुई है। बरामद चेन के दो टुकड़ों की कीमत 40 हजार रुपये आंकी गई है। इस पुलिस टीम में चैकी प्रभारी आशारोड़ी उमेश कुमार, कांस्टेबिल चंद्रमोहन तडि़याल, अमित कुमार, रामकृपाल सिंह व प्रदीप कुमार शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें