मोदी से मिले सज्जाद लोन, BJP से गठबंधन के कयास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 नवंबर 2014

मोदी से मिले सज्जाद लोन, BJP से गठबंधन के कयास

कश्मीर में चुनाव को लेकर दिल्ली में सियासत गरमा गई। कभी अलगाववादी धड़े के नेता रहे पीपुल्स कान्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद घाटी में नए सियासी समीकरणों के कयास लगने लगे हैं। ऐसे संकेत हैं कि सज्जाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं या दोनों दल साथ में चुनाव लड़ सकते हैं।

मोदी से मुलाकात के बाद हालांकि सज्जाद ने कहा कि वह सिर्फ कश्मीर के विकास के मुद्दे पर बात करने आए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा, ‘मोदी जी बड़े दिलवाले हैं। उनसे मिलकर ऐसा लगा मानो अपने बड़े भाई से बातें कर रहा हूं।’

लोन ने कहा, ‘मोदी सैलाब के बाद श्रीनगर को संवारने में निजी तौर पर रुचि ले रहे हैं। मैंने उनसे कश्मीर में बड़े पैमाने पर निवेश के मुद्दे पर भी बात की।’ सज्जाद लोन रविवार से ही दिल्ली में थे। उन्होंने मोदी से मुलाकात से पहले भाजपा के कई नेताओं से भी भेंट की। इससे पहले सज्जाद लोन ने कुछ ही दिनों पहले भाजपा के महासचिव राम माधव से मुलाकात की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: