विपक्ष में बैठेगी शिवसेना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 नवंबर 2014

विपक्ष में बैठेगी शिवसेना

महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना विपक्ष में बैठेगी। पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को विधानसभा सचिव को पत्र लिखा। इसमें कहा है कि पार्टी विधायकों ने एकनाथ शिंदे को नेता चुना है। सदन में शिवसेना दूसरी बड़ी पार्टी है। इस नाते शिंदे को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया जाए। 

विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 12 नवंबर को बहुमत साबित करेंगे। भाजपा के लिए राहत की बात यह है कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार अपने रुख पर कायम हैं। उन्होंने सोमवार को कहा, "राज्य में विकास के लिए स्थिर सरकार चाहिए। इसलिए हम सरकार का समर्थन करेंगे। जरूरत पड़ी तो सरकार के पक्ष में वोटिंग भी। लेकिन यह समर्थन सिर्फ विश्वास मत तक सीमित है। बाकी समर्थन मुद्दों के आधार पर होगा’। शेष-पेज 4 पर 

इसकेबाद भाजपा के तेवर भी सख्त हैं। भाजपा नेता एवं राज्य के मंत्री एकनाथ खड़से ने कहा, "हमने किसी को कब बोला कि सरकार में रहो। सदन में दूसरी बड़ी पार्टी होने के नाते विरोधी पक्ष में बैठना शिवसेना का अधिकार है।' दूसरी ओर सोमवार को शिवसेना विधायक नीलम गोरे ने भी साफ कहा, ‘हमारी भाजपा से कोई बात नहीं चल रही है’। 

कोई टिप्पणी नहीं: