गुजरात के मुसलमानों से प्रेरणा लें आजम : आदित्यनाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 नवंबर 2014

गुजरात के मुसलमानों से प्रेरणा लें आजम : आदित्यनाथ

azam-khan-should-learn-from-muslims-of-gujarat-yogi-adityanath
भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां को सलाह दी कि उन्हें गुजरात के मुसलमानों से प्रेरणा लेकर 'बड़े दिल वाला' बनना चाहिए। आदित्यनाथ आजम खां के उस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि गुजरात में नरसंहार करने वाले नरेन्द्र मोदी के लिए मुसलमानों को मजबूरन वोट देना पडा।

भाजपा सांसद ने कहा, 'मुझे लगता है कि आजम खां के बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए। यदि आजम कह रहे हैं कि गुजरात के मुसलमानों ने बड़ा दिल दिखाया तो आजम को गुजरात के मुसलमानों से प्रेरणा लेनी चाहिए और बड़े दिल वाला बनना चाहिए।'

आजम ने कहा था कि गुजरात के मुसलमानों के पास कोई विकल्प नहीं था और वे असहाय थे। इस पर आदित्यनाथ ने कहा, 'यदि वे (गुजरात के मुसलमान) असहाय थे तो आजम को सोचना चाहिए कि आने वाले समय में उनके पास भी कोई विकल्प नहीं होगा।'

कोई टिप्पणी नहीं: