हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाए सरकार : इमरान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 नवंबर 2014

हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाए सरकार : इमरान

/imran-khan-dares-pakistan-government-to-arrest-him
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने गुरुवार को अग्रिम जमानत लेने से इनकार कर दिया। पूर्व क्रिकेटर खान ने कहा कि अगर सरकार में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाए। गौरतलब है कि संसद और पाकिस्तान टेलिविजन (पीटीवी) बिल्डिंग पर एक सितंबर को हुए हमले के आरोप में बुधवार को इमरान खान और पाकिस्तान अवामी तहरीक के चीफ ताहिर उल-कादरी के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी हुआ है।

ऐंटि-टेररिजम कोर्ट ने हमले में कथित भूमिका के लिए इन दोनों के खिलाफ वॉरंट जारी किया। खान ने कहा कि मैंने अपनी गिरफ्तारी वॉरंट के बारे में सुना है। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि उस दिन मैं एक कंटेनर में सो रहा था। पीटीआई चीफ ने कहा कि मियां साहब ( नवाज शरीफ) हमारे पार्टी की 30 नवंबर को इस्लामाबाद में प्रस्तावित पब्लिक रैली से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए जेल में रहना ज्यादा आसान है, क्योंकि 3 महीने से मैं एक कंटेनर में रह रहा हूं। लेकिन मैं शरीफ साहब से कह देना चाहता हूं कि मेरी गिरफ्तारी के लिए उनको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इमरान ने कहा कि हमले में पीटीआई के किसी कार्यकर्ता का हाथ नहीं है। इसमें बाहरी लोगों का हाथ था। जांच से इसकी पुष्टि हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: