- अमेरिका में लाखो अवैध भारतीय हो गए वैध
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका में रह रहें 50 लाख से ज्यादा अवैध प्रवासियों को वैध दर्जा उपलब्ध करवाने के क्रम में अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए कई प्रशासनिक सुधारों की घोषणा की। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उनके इस कदम से तकनीकी क्षेत्र में मौजूद भारतीयों की एक बड़ी आबादी को मदद मिलेगी। यह मदद उन लोगों के लिए खासतौर पर महत्वपूर्ण होगी, जिनके पास एच-1बी वीजा हैं।
राष्ट्र के नाम दिए संबोधन में ओबामा ने कहा कि समग्र आव्रजन सुधारों की दिशा में कांग्रेस के मार्ग में रिपब्लिकन सदस्यों द्वारा बाधा पैदा किए जाने के बाद ओबामा ये कदम उठा रहे हैं। उन्होंने तीन बड़े कदमों की घोषणा की। ओबामा ने कहा, ‘सबसे पहले, हम हमारे कानून प्रवर्तन कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त संसाधनों के साथ सीमा पर प्रगति की दिशा में काम करेंगे ताकि वे अवैध ढंग से सीमा में होने वाले प्रवेश को रोक सकें और सीमा में घुस आने वाले लोगों की वापसी तेज कर सकें।
ओबामा ने कहा कि प्रवासी मेहनत करते हैं। अपने परिवार को पालने के लिए वे बेहद मुश्किल और कम कमाई वाले काम भी करते हैं। उन्होंने कहा, ‘वे हमारे गिरिजाघरों में प्रार्थना करते हैं। उनके कई बच्चे अमेरिका में पैदा हुए हैं या उन्होंने अपना अधिकांश जीवन यहां बिताया है। उनकी उम्मीदें, सपने और देशभक्ति हमारे जैसी ही है। जैसा कि मेरे पूर्ववर्ती राष्ट्रपति बुश ने कहा था कि ‘वे सब अमेरिकी जीवन का हिस्सा हैं।’

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें