बिहार : अब से कुछ ही घंटे के बाद युख्रीस्तीय यात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 नवंबर 2014

बिहार : अब से कुछ ही घंटे के बाद युख्रीस्तीय यात्रा

  • धार्मिक यात्रा की तैयारी अंतिम चरण में फेयर फील्ड काॅलोनी में 2 बजे तक लोगों का जमावाड़ा होगा

live aaryaavart dot com
पटना। कुर्जी पल्ली में प्रेरितों की महारानी ईश मंदिर है। इस ईश मंदिर के प्रधान पुरोहित फादर जोनसन के द्वारा युख्रीस्तीय यात्रा का आयोजन किया गया है। पटना और आसपास के ईश भक्त शिरकत करेंगे। प्रत्येक साल इसका आयोजन किया जाता है। एक साल ईश मंदिर की पूरब की ओर से तो दूसरे साल पश्चिम ओर से यात्रा निकाली जाती है। गत साल पूरब की ओर से लोयोला हाई स्कूल से यात्रा निकली थी। इस साल पश्चिम की ओर से फेयर फील्ड काॅलोनी में स्थित होली क्राॅस सोसायटी से निकाली जाएगी।

फेयर फील्ड काॅलोनी से संत माइकल हाई स्कूल तक 12 तोरण द्वार बनाया गया है। विभिन्न संस्थाओं के द्वारा निर्माण करवाया गया है। इसे इकट्ठे राजू एण्ड को. को जिम्मेवारी सौंपा गया है। जो प्रत्येक साल तोरण द्वारा बनाते हैं। इस तोरण द्वार में विभिन्न तरह की युक्ति लिखी गयी है। तो पवित्र बाइबिल में उल्लेखित है। इसी तोरण द्वार से होकर प्रभु येसु ख्रीस्त को गुजरना है। 

धार्मिक और लोक आस्था है कि प्रभु येसु ख्रीस्त परमप्रसाद में विराजमान हैं। इसे श्रद्धा निवेदित किया जाता है। ईश मंदिर में विशेष स्थान और पात्र में रखा जाता है। धार्मिक अनुष्ठान के समय पुरोहित परमप्रसाद वितरण करते हैं। परमप्रसाद वितरण करते समय पुरोहित कहते हैं कि ख्रीस्त का शरीर...। परमप्रसाद के रूप में ख्रीस्त का शरीर ग्रहण करने वाले भक्तगण ‘आमेन’ कहते हैं। इसी परमप्रसाद को लेकर पुरोहित यात्रा करेंगे। इसे युख्रीस्तीय यात्रा कहा जाता है। 



आलोक कुमार
बिहार 

कोई टिप्पणी नहीं: