तृणमूल कांग्रेस करेगी सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 नवंबर 2014

तृणमूल कांग्रेस करेगी सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार

mamata-banertrinamool-congress-to-skip-governments-all-party-meeting
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले ही सत्र के हंगामेदार होने के आसार बन गए हैं। तृणमूल कांग्रेस ने संसद सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल न होने का फैसला किया है। यह बैठक आज शाम चार बजे होने वाली है। 

टीएमसी के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्राइन ने आरोप लगाया कि इतने कम वक्त के नोटिस पर सर्वदलीय बैठक बुलाना सरकार का डर दिखाता है। टीएमसी का कहना है कि वह संसद में कालेधन, सांप्रदायिकता, राजनीतिक द्वेष और केंद्र सरकार के 100 दिन के कामकाज के मुद्दे को संसद में उठाएगी।

टीएमसी प्रवक्ता और राज्यसभा के सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, टीएमसी इस सर्वदलीय बैठक में भाग नहीं लेगी। बीजेपी की बैठक में हम मौजूद नहीं रहेंगे। हमने अपनी राय जाहिर करते हुए एक पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा, संसदीय मामलों के मंत्री राजीव रूडी ने रविवार को शॉर्ट नोटिस पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। कार्यदिवस पर क्यों नहीं? इससे सरकार का भय दिखता है। उन्होंने कहा, सरकार का एजेंडा एमएनसी समर्थक है। हम जन समर्थक हैं। कालाधन, सांप्रदायिकता, राजनीतिक द्वेष, 100 दिन का छल... हम सब उठाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: