कालाधन उपजे ही नही, उपजने से रोकने की जरूरत: जावड़ेकर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 नवंबर 2014

कालाधन उपजे ही नही, उपजने से रोकने की जरूरत: जावड़ेकर

काला धन पर जारी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि यह सुनिश्चित करने के प्रयास होने चाहिए कि कोई भी अवैध बैंक खाता अस्तित्व में ही ना आए और उम्मीद जतायी कि ऐसा वर्तमान सरकार के तहत होगा।

जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, हम काले धन के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे। विदेश से कालाधन वापस लाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यद्यपि जरूरत इस बारे में सोचने की है कि यह सुनिश्चित कैसे किया जाए कि काला धन उपजे ही नहीं और इसे उपजने से कैसे रोका जाए। मुझे पक्का विश्वास है कि मोदी के शासन में यह होगा।

सूचना एवं प्रसारण तथा पर्यावरण मंत्री जावड़ेकर की ओर से यह टिपणी प्रधानमंत्री मोदी की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आयी है जिसमें उन्होंने विदेश में रखा गया एक एक पैसा वापस लाने का वादा किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: