कश्मीर में गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 नवंबर 2014

कश्मीर में गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सेना की गोलीबारी में सोमवार को दो नागरिकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। इन लोगों ने जांच चौकी पर अपना वाहन नहीं रोका था। सेना प्रवक्ता कर्नल ब्रजेश पाण्डेय ने इससे पहले कहा था कि मारे गये लोग सेना के जवान थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को खुफिया खबर मिली थी कि आतंकवादी सफेद निजी कार में श्रीनगर के नोवगाम क्षेत्र से बडगाम जिले के चत्तेरगाम क्षेत्र होकर जाने वाली सड़क से गुजरकर पुलवामा जिले में जा रहे हैं।

कर्नल पाण्डेय ने कहा, ‘आतंकवादियों को पकड़ने की खातिर रास्ते में मोटर वाहन के लिए तीन जांच चौकी बनाई गईं। ये युवक जिस कार में जा रहे थे वह दो जांच चौकियों पर रोकने के लिए कहने के बावजूद नहीं रूकी।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने यहां तक कि चत्तेरगाम में तीसरा बैरियर तोड़ दिया जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उन पर गोलियां चलाईं।’ उन्होंने कहा कि सेना ने घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट आफ इंक्वायरी’ के आदेश दिये हैं।

कर्नल ने कहा, ‘हमें इस घटना में बेवजह जनहानि का खेद है।’ इससे पहले, कर्नल पाण्डेय ने कहा था कि इस घटना में चार सैनिक घायल हुए और अस्पताल ले जाने पर दो को मृत घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पीसीआर) इम्तियाज हुसैन ने कहा कि एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच शुरू हुई है। उन्होंने कहा, ‘जो भी दोषी होगा उसे कानून का सामना करना पड़ेगा।’ पुलिस ने मारे गये नागरिकों की पहचान फैसल भट और मेहराज अहमद डार के रूप में की है और ये दोनों श्रीनगर के नवगाम क्षेत्र के रहने वाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: