भोपाल। भारत सरकार गृह मंत्रालय सिविल डिफेन्स के सहयोग से अग्नि दुर्घटना और उससे बचाव का लाइव डेमोस्ट्रेशन पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे होमगार्ड लाइन, जहांगीराबाद में दिया गया ! जिसमे रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने पर आग बुझाने का प्रदर्शन कर सुरक्षा के लिए तरीकों की जानकारी दी। इस मॉक ड्रिल में दिखाया गया कि किसी भवन या बहुमंजिला इमारत में आग लगने की स्थिति में कैसे बचकर निकला जा सकता है। जान-माल की रक्षा की जा सकती है और ऐसी दुर्घटनाओं में घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने फर्स्ट एड की जानकारी दी गई। इसके अलावा गैस सिलेंडर, बिजली अथवा अन्य प्रकार से किसी भवन में लगी आग पर कैसे काबू पाया जा सकता है। आग से बचने के टिप्स एवं सूझ-बूझ से आग बुझाने एवं आग से बच निकलने के तरीकों की जानकारी दी। फायर डेमोस्ट्रेशन लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन देशपांड्ये ,नगर निगम भोपाल फायर ऑफिसर साजिद अली एवं सिविल डिफेन्स ऑफिसर दीपक सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया
इस प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रकृति ने हमें हवा, पानी, आग सभी प्राकृतिक वस्तुओं से नवाजा है। जब लापरवाही की जाती है तो यही जान-माल के लिए विनाशकारी साबित होता है। अतः इनसे सावधानी अत्यंत जरूरी है। सिविल डिफेन्स डिस्ट्रिक कमांडेंटएस.एस. कुशवाह ने जोर दिया कि महिलाओं को प्राथमिक सहायता व आग से बचाव की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे सुरक्षित रह सकें।
कंपनी कमांडेंट एसडी पिल्लई ने बताया कि, वर्कशॉप के दौरान बाढ़ के समय में खुद और अपने पड़ोसियों को बचाने, किसी भी तरह की आपदा में फर्स्ट एड देने और घरेलू समान से राहत कार्य की उपयोगी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान दिया जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस जीवंत प्रदर्शन द्वारा अग्नि शमन एवं अग्नि सुरक्षा के जो उपाय बताए गए हैं, वह जीवन में कभी भी काम आ सकते हे ! सात दिवसीय प्रशिक्षण का समापन कल रविवार को होगा !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें