- ऐसे कुलपति को अविलंब बर्खास्त करें राज्य सरकार-।
आॅल इण्डिया स्टूडेन्ट्स फेडरेशन ;।प्ैथ्द्ध पटना विश्वविद्यालय कुलपति द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान का घोर भत्र्सना एवं निन्दा करता है। यह बयान कुलपति के शैक्षणिक योग्यता एवं फासीवादी सोच को दर्शाता है। एक तरफ जहाँ वि॰वि॰ में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। वहीं दूसरी तरफ पटना वि॰वि॰ कुलपति द्वारा लिए जा रहे अलोकतांत्रिक निर्णय जो छात्र विरोधी है। उसे वापस न लेना कुलपति के हठधर्मिता को दर्शाता है।
ज्ञात हो कि ।प्ैथ् ने शुक्रवार को पटना वि॰वि॰ में विभिन्न शैक्षणिक सवालों को लेकर प्रदर्शन किया था, उसके बाद कुलपति द्वारा दिया गया बयान दर्शाता है कि कुलपति को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार के बारे मंे ज्ञान नहीं है। कुलपति वि॰वि॰ के शैक्षणिक माहौल एवं लोकतांत्रिक वातावरण को खत्म करना चाहत हैं इसे ।प्ैथ् कभी होने नहीं देगा।
।प्ैथ् सारे छात्र संगठनों से अपील करता है कि आये हम सब मिलकर पटना वि॰वि॰ कुलपति के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें और ऐसे कुलपति को पटना वि॰वि॰ से खदेड़ने का काम करें। वहीं राज्य सरकार से माँग करते हैं कि ऐसे अलोकतांत्रिक, फासीवादी, अमर्यादित बयान देने वाले कुलपति को अविलंब बर्खास्त करें ताकि पटना वि॰वि॰ मंे शैक्षणिक एवं लोकतांत्रिक माहौल कायम हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें