बिहार : 24 नवंबर को धरना देंगे पथ विक्रेता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 नवंबर 2014

बिहार : 24 नवंबर को धरना देंगे पथ विक्रेता

bihar map
पटना, 23 नवंबर। नेशनल हाॅकर्स फेडरेशन के आह्नान पर फुटपाथ दुकानदार एवं फल-सब्जी विक्रेता, आजीविका संरक्षण और पथ विनियमन अधिनियम 2014“ लागू करवाने हेतु विधान सभा के समक्ष धरना देंगे। 

फेडरेशन के बिहार-झारखण्ड के अध्यक्ष उमेश आनन्द, महासचिव अमृत प्रसाद एवं पटना जिला के सचिव जितेन्द्र कुमार ने एक प्रेस बयान के माध्यम से जानकारी दी है कि पथ-विक्रेताओं के लिए केन्द्रीय स्तर पर आजीविका संरक्षण और पथ विक्रय का विनियमन अधिनियम 2014 संसद से पारित किया गया है। लेकिन नियमावली का केन्द्रीय स्तर पर निर्माण नहीं हो सका है। नियमावली का केन्द्रीय स्तर पर निर्माण हेतु पथ-विक्रेता दिनांक 24 नवंबर को विधान सभा के समक्ष धरना देंगे एवं नगर विकास मंत्री से प्रतिनिधिमंडल मिलकर नियमन के निर्माण के लिए दबाव डालेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: