झाबूआ (मध्यप्रदेश) की खबर (02 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 2 नवंबर 2014

झाबूआ (मध्यप्रदेश) की खबर (02 नवम्बर)

विधायक बिलवाल को सदस्य बना कर प्रारंभ किया भाजपा का सदस्यता अभियान 

jhabua news
झाबुआ --- भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंषानुसार पूरे देष में भाजपा की सदस्यता का अभियान चलाने तथा भाजपा  के 10 करोड से अधिक सदस्य बनाकर विष्व कीर्तिमान स्थापित कर विष्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी बनाने के आव्हान अनुसार रविवार को जिला भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ कैलाष मार्ग , हुसैन चैक से विधायक शांतिलाल बिलवाल को भाजपा का सदस्य बना कर किया ।  सदस्यता अभियान के जिला संयोजक भंडार अध्यक्ष विजय नायर ने पांच रूपये की रसीद काट कर विधायक बिलवाल को सदस्य बना कर जिला स्तरीय सदस्यता अभियान का श्रीगणेष किया । इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे,  नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, बबलू सकलेचा, अमजदखान, संजयषाह, मेजिया कटारा, सईदुल्ला खा, जाकिर हुसैन, मुकेष जनरार, जितेन्द्र राठौर, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र कुमार सोनी के अलावा बडी संख्या में नागरिकगण एवं भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थे । जिला भाजपाध्यक्ष शैलेष दुबे ने सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज विष्व में  सबसे अधिक चीन  की कम्यूनिस्ट पार्टी के 9 करोड सदस्य है, इस कीर्तिमान को ध्वस्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की मंषानुरूप् पूरे देष में 10 करोड से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने का अभियान का श्रीगणेष जिला स्तर पर किया गया है । जिला संयोजक विजय नायर के मार्गदर्षन मे पूरे जिले में आज से इसका श्रीगणेष हुआ है । जिले के सभी मंडलों के लिये भी सदस्यता अभियान के प्रभारियों की नियुक्ति करके इसे जिले में एक साथ शुरू किया जारहा है । तथा पूरे जिले में भाजपा की सदस्यता का यह अभियान पवन गति से चला कर समयावधि में  लक्ष्य को पूरा कर लिया जावेगा । उन्होने नागरिकों से भाजपा की कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों को अमली जामा पहिनाने के लिये भाजपा के सदस्यता अभियान में जुडने की अपील की है।

8 नवंबर से बहादूर सागर सफाई का चलेगा महा अभियान, स्ंांयुक्त बैठक में लिये गये निर्णय 

झाबुआ--- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के अभियान को सफल बनाने तथा नगर में स्वच्छता  अभियान को मूर्तरूप देनेे के लिये नगर की तीन सामाजिक संस्थाएं नगरपालिका के साथ मिल नगर के सौदर्य बहादूर सागर तालाब की सफाई के अभियान की षुरूवात आगामी 8 नवम्बर से कर रही है। नगर में स्वच्छता अभियान को लेकर राजगढनाका मित्र मंडल, उर्स कमेटी, त्रिवेणी परिवार एवं नगरपालिका अध्यक्ष, मुख्य नपा अधिकारी की विषेष बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष्रा दुबे, विधायक शांतिलाल बिलवाल ,नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, भंडार अध्यक्ष विजय नायर, जाकीर हुसैन, सईदुल्लाखान, संजय शाह ,मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी,जितेन्द्रसिंह राठौर, बबलू सकलेचा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एम आर निंगवाल, राजस्व उपनिरीक्षक चन्द्रकांत जैन, आदि की विषेष बैठक आयोजित की गई । जिसमें बताया गया कि विधायक बिलवाल, श्री दुबे, नपा सीएमओ, नपा अध्यक्ष आदि ने बडे तालाब का निरीक्षण करके तालाब में जलकुंभी सहित अन्य गंदगी को साफ करने के बारे में जानकारी दी ।  बैठक में सर्वानुमति से बहादूर सागर तालाब की सफाई को लेकर  राजगढ नाका मित्र मंडल, उर्स कमेटी, त्रिवेणी परिवार एवं नगरपालिका द्वारा संयुक्त रूप से 8 नवम्बर से प्रातः 9 बजे से एक सप्ताह का तालाब षुद्धिकरण का अभियान चलाया जावेगा । इसके लिये  कोर्डिनेटर बनाये गये है जिसमें उर्स कमेटी के सदर जाकीर हुर्सन कुर्रेषी, राजगढ नाका मित्र मंडल से बबलू सकलेचा, त्रिवेणी परिवार के सुषील पाण्डा एवं नगरपालिका  से नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी एम आर निंगवाल कोर्डिनेट करेगें । बैठक में बताया गया कि 8 नवम्बर से स्वच्छता अभियान के तहत इन सामाजिक संस्थाओं एवं नपा के अमले द्वारा संयुक्त रूप से  बडा तालाब के साफ सफाई का महा अभियान चलाया जावेगा जो एक सप्ताह तक सतत चलेगा तथा आवष्यकतानुसार  इसकी अवधि को आगे भी बढाया जावेगा । नगर केे समाजसेवियों ,नागरिकों से भी स्वच्छता अभियान के तहत सहभागी होकर नगर स्वच्छता के इस अभियान मंें सहभागी होने की अपील की गई है ।

जिस दिन तुमने मेंहदी रचाई षहर मे कत्ले आम हुआ - भुवन मोहिनी
  • प्रदेष के स्थापना दिवस पर भोर तक जमा हास्य कवि सम्मेलन 

jhabua news
झाबुआ --- मध्यप्रदेष के स्थापना दिवस पर शनिवार रात को हास्य एवं व्यंग की निर्झरिणी ने साहित्य प्रेमी श्रोताओं को रात तीन बजे तक बांधा रखा । सार्वजनिक गणेष मंडल झाबुआ के बैनर तले पंडित हरिप्रसाद अग्निहोत्री एवं टेंट व्यवसायी संतोष जैन की स्मृति में अम्बिका टेंट हाउस, कविता टेंट हाउस, आजाद साहित्य परिषद एवं अजय इलेक्ट्रीकल्स के सौजन्य से  राष्ट्रीय स्तर के 7 हास्य कवि मनोज लाफ्टर मुम्बई , कुलदीप रंगीला देवास, प्रो. राजकुमार बादल भिलवाडा, गोविन्दराठी सुजालपुर, अषोक भाटी उज्जैन, भुवन मोहिनी कवियित्री उदयपुर राजस्थान, एवं नालछा के युवा कवि धीरज शर्मा ने जहां श्रोताओं ने अपनी रचनाओं से गुदगुदाया वही रात्री तीन बजे तक श्रोताओं ने कवि सम्मेलन का भरपुर आनंद लिया । कविसम्मेलन में इस बार कोई व्हीआयपी  मुख्य अतिथि नही होकर मंच संचालक नीरज राठौर द्वारा श्रोताओं में जिसकी जेब या पर्स में अपने माता पिता का फोटो हो तो उसे मुख्य अतिथि बनाकर मंच पर स्थान देने के प्रष्न पर श्रोताओं में एक मात्र रवीन्द्र चैधरी जिनके पास अपने माता पिता किा चित्र मिला, उन्हे मुख्य अतिथि बनाया गया । कार्यक्रम के सूत्रधार हास्य कवि अषोक भाटी उज्जैन ने सरस्वती वंदना के लिये जयपुर की कवियत्रि भुवन मोहिनी को आमंत्रित किया । उन्होने अपने मधुर कंठ ने सरस्वती वंदना करते हुए कहा शब्द मेरे हो कलियों जैसे,झंकृत हो मां मेरी सरगम,कविता में हो माटी की खुष्बु,गीतों में श्रृंगार मां ने काफी तालिया बटोरी । देवास से आये कवि कुलदीप रंगीला ने लिपिस्टिक पर अपनी कविता पिस्टिक उसे क्या देगी ख्ुाद गुलाबी हो, लिपस्टिक तो वही लगाते है जिसके होंठ खराब हो ने काफी गुदगुदाया । उन्होने  अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं का काफी मनांरजन किया । मुंबई से आये  मनोज गुर्जर लाफ्टर  की कविता जिन्ना पर लिखने से पहले ये कलम टूट जाती तथा पुरूष हमेषा बलधारी है मगर जीतती तो हमेषा नारी  है, चिट्ठीयों का जमाना नही रहा एसएमएस से ही बात हो जाती है तथा अब बच्चा भी यू ट्युब से डाउन लोड हो जायेगा एवं पीते है तो तबयत खराब हो जाती है, न पीते है तो तो भी तबियत खराब हो जाती है इसलिये एक दिन छोड कर पीते है तो तबियत बराबर रहती है ने काफी मनोरंजन किया । श्रीमती भुवन मोहिनी ने अपनी श्रृगार रचना आंखो से तो काम हुआ है, काजल क्यूं बदनाम हुआ है । जिस दिन तुमने मेंहदी रचाई षहर मे कत्ले आम हुआ है । के अलावा लाचार पर कभी अत्याचार नही करती, मारे हुए पर अपना अधिकार नही रखती । तथा- तना हो सर पर छप्पर  सावन क्या बिगाडेगा, दुपट्टा हो जब सिर पर , दुषासन क्या बिगाडेगा को काफी पसंद किया गया । एवं श्रृंगार रचना प्रष्नों का पर्याय प्रित का,जब जब भी पुछा जाता, जाने क्यूं मेरे अधरा ें पर नाम तुम्हारा आ जाता  सुनक तालियों की गडगडाहट में राजवाडा चैक गंुज उठा । हास्यकवि गोविन्द राठी की रचना जब कोयल भी कौवो की समर्थक हो जाती, तब सारी राग-रागिनिया सार्थक हो जाती, पाकिस्तान पर उनका कटाक्ष कायरों की तरह नकाबों की आड में रहते है, चैबीस घंटे गंदे खून उसकी दाड में ही लगा रहता है तथा लाषों के ढेर पर महल खडे नही करते,भाडू के टट्टूओं सेबम गिराया नही करते, लानत है तुम पर ऐ पाक ऐसा काम तो हमारे यहां हिंजडे भी नही करते को काफी पसंद किया गया । उन्होने कई व्यंग रचनाओं एवं चुम्बन पर   अपनी रचना से काफी गुदगुदाया । हास्य कवि धीरज शर्मा की अटपटी बातों ने श्रोताओं को खुब हंसाया  उनकी रचना राम के  कर्तव्य पालन में भरत के त्याग में काफी पसंद की गई । उनकी रचना संस्कार की कोइ्र स्कूल नही होती  न कोई ट्युषन या कांचिंग नही होती घर ही संस्कारों का विष्वविद्यालय होता है को काफी तालिया मिली ।  गीतकार प्रो. राजकुमार बादल ने व्यंग एवं हास्य के साथ गंभीर रचनाओं से श्रोताओं का काफी मनोरंजन किया । उनकी रचना मैने कैसी जुगत बिठाई, मेरे पियाजी की मुछें कटवाई, बाहर आ मेरी लुगाई, अपने घर टकलों की फौजे आई तथा बहकी बहकी मेरी चाल पे, चर्चा न छेडो चोपाल पे  एवं मोदी से आव्हान वाली कविता डिग्रीवाले हाथों को काम दिलाना होगा, करप्षन कण्ट्रोल कर कालाधन लाना होगा पर बहुत तालिया बजी । उनकी राजस्थानी रचना बजण लगी शहनाई ढोल, बाजण लागे चहूं ओर ढोल तथा सैनिक की विधवा मां का विलाप कविता की पंक्तियां ऐ नेता राजनीति का खेल न खेलना मेरे लाडले के नाम पर वोट की राजनीति मत चलना को काफी पसंद किया गया । अषोक भाटी ने सीयाचीन कारगील पर अपनी रचना सुनाते हुए कहा प्रण करते है आजादी की शाम नही होने देगें । भारत मां का आंचल अब बदनाम नही होने देंगें । उनकी कृष्ण भगवान पर आधारित कविता को खुब पसंद किया गया वही पुलिस के पक्ष में उनके व्यंग ने काफी तालिया बटोरी । अंनत में राजकुमार बादल के गीतों  एवं गणित पर आधारित कविता  गुणनखंड सी नार कालजों मत बारे एवं वृद्धों पर कविता बंद कमरें में दबी जुंबा से मन की बात नही होती, चलरी गोरी छत पर चल कर प्राणायाम करें को काफी पसंद किया गया । कविसम्मेलन  के आयोजन में नीरज राठौर, राजेन्द्र अग्निहोत्री, सहित मडल के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ । आभार प्रदर्षन मनीष व्यास, ने व्यक्त किया । कार्यक्रम में हर्ष भटृ, विनोदषाह, रविराज राठोर, सोनगराजी, मनोज जैन, जयंत बैरागी, भेरूसिंह राठौर जितेन्द्र अग्निहोत्री, दौलत भावसार, वीरेन्द्र मोदी, गणेष उपाध्याय  रवि जैन आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।

स्वर्णकार समाज का अन्नकूट सम्पन्न,  भगवान को लगाया छप्पनभोग नैवेद्य

jhabua news
झाबुआ--- श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का राधाकृष्ण मार्ग स्थित समाज के श्री सत्यनारायण मंदिर पर आंवला नवमी के अवसर पर अन्नकुट एवं 56 भोग प्रसादी नैवेद्य का आयोजन किया गया । सांयकाल साढे पांच बजे से मंदिर में भगवान को छप्पन भोग अर्पण के अवसर पर बडी संख्या में समाजजन एवं महिलायें उपस्थित हुई । समाज के अध्यक्ष बद्रीलाल सोनी एवं संरक्षक पुष्पकरण सोनी ने बताया कि भगवान की आरती श्री भूपेन्द्र अग्रोया सोनी पिटोल वाले ने 11 हजार 111 रूपये कीं लगा कर उनके परिवार ने आरती का लाभ लिया । आतिषबाजी एवं शंख घंटालों की घ्वनि के साथ महा आरती सम्पन्न हुई । इसके बाद सम्पूर्ण समाज के लिये सुभाषमार्ग स्थित माहेष्वर समाज की धर्मषाला पर अन्नकुट महाप्रसादी महाभोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी समाजजनों नें भाग लिया । भगवान के अन्नकूट समारोह  को सफल बनाने के लिये समाज अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी अनेक सौगाते

झाबुआ---- जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया ने ग्रामीण क्षेत्रों को अनेक सौगाते दी है। गत दिवस सुश्री भूरिया ने जिले की ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर पंचायत भवन,सी सी रोड का भूमि पूजन किया। तथा आने वाले समय में भी ग्राम पंचायातों को उनकी मांग एवं प्रस्ताव अनुसार निर्माण कार्य स्वीकृत करने का आश्वासन दिया । उक्त जानकारी देते हुए जिला कंाग्रेस प्रवक्ता हर्ष भटट ने बताया कि जिले की अनेक ग्राम पंचायतों का सघन भ्रमण करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया ने ग्राम पंचायत कोटडा को राजीव गांधी सेवा केन्द्र पंचायत भवन का भूमीपूजन किया गया । उक्त भवन का भूमीपूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए सुश्री भूरिया ने कहा कि उक्त भवन बन जाने से ग्राम पंचायत की समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में जहां ग्रामीणों को लाभ मिलेगा वहीं एक स्थान पर बैठकर पंचायत के पंच बैठक कर निर्णय लेने में सक्षम होगें तथा पंचायत सचिव के कार्यालय समय में बैठ कर कार्य करेगें जिससे ग्रामीणों को भटकना नही पडेगा। भवन की लागत लगभग 16 लाख होगी।सुश्री भूरिया ने कहां कि आप सभी का आशीर्वाद हमेशा कांग्रेस पार्टी को मिला है और आगामी पंचायत निर्वाचन में भी आप अपना आर्शीर्वाद कांग्रेस पार्टी को प्रदान करेगे।कांग्रेस पार्टी की इच्छा शक्ति से ही जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आज इतने स्कूल भवन, सीसी रोड , कूप, तालाब आदि का निर्माण हुआ है जिससे आगामी दिनों में आने वाली पीढी को इसका लाभ मिलता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सदस्य मानसिंह मेडा ने कहा कि जिला पंचायत में कलावती भूरिया ने पुरे जिले में बिना किसी भेदभाव के सभी ग्राम पंचायत को अनेक निर्माण कार्यो की सौगाते दी है। कांग्रेस को क्षेत्र मे ंहमेशा आशीर्वाद मिलता है जिला पंचायत में कलावती भूरिया विगत 15 वर्षो से अध्यक्ष पद पर रहते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र में विकास कार्यो की गंगा बहाई है उक्त भवन ग्राम पंचायत की मांग अनुसार सुश्री भूरिया ने स्वीकृति प्रदान करवाई है। यह सब कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ही ऐसा कर सकते है। आगामी पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को ही चुनने की अपिल की है। जिला कांग्रेस महामंत्री जितेद्र प्रसाद अग्निहोत्री ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी हमेशा गरीब एवं आदिवासियों की भलाई के लिए काम करते है और आने वाले दिनों में भी करते रहेगंे। कलावती भूरिया द्वारा लगातार 15 वर्षो से जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए ग्रामीणों एवं सर्वहारा लोगों की सेवा की है। साथ ही उन्होने जिला पंचायत सदस्य मानसिंह मेडा की तारिफ करते हुए कहा कि मानसिंह मेडा के सतत सम्पर्क से झाबुआ विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों का सतत विकास हुआ है। इस अवसर पर भारू मावी रेसिंह सहित बडी संख्या में गा्रमीण जन एवं पंच,सरपंच,तडवी आदि भी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत ग्राम पंचायत कोटडा की सरपंच श्रीमति कम्मा बाई बारिया ने किया तथा सरपंच प्रतिनिधि श्री जामा बारीया ने सम्बेधित करते हुए कहा कि जिले से पंचायत भवन मिलने से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा तथा एक ही स्थान पर ग्राम पंचायत के सभी कार्य होगे।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच रालू गवा भूरिया तडवी नानसिंग भूरिया भी उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया एवं सदस्य मानसिंह मेडा द्वारा उसके पश्चात ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए ग्राम पंचायत बामनसेमलिया मेडा फलिया में जिला पंचायत द्वारा स्वीकृत सीसी रोड का भूमी पूजन किया उसके पश्चात ग्राम पंचायत उमरीयावजंत्री के उमरीयासालम में भी सीसी रोड का भूमी पूजन सम्पन्न किया । कलावती भूरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण से गांवों में किचड एवं गन्दगी से मुक्ति मिलेगी वही गांव में साफ सफाई रहेगी। इस अवसर पर सरपंच बोडिया भूरिया बामनसेमलिया,सरपंच ग्राम पंचायत उमरीयावजंत्री अनसिंह भूरिया , अमनसिंह ही मुगूु, शोभान अपसिंह तारसिंह,मुकेश, दल्ला थावरिया मेडा उमरीया वजंत्री के बुचा  पिजुला बिलवाल, पानसिंह डामोर तडवी रामु डामोर , पारू डामोर, धनजी डामोर, दलसिंह बिलवाल आदि उपस्थित  थे।

कोई टिप्पणी नहीं: