ईलाज में लापरवाही को लेकर प्रदेश भाजपा विचार परिवार प्रकोष्ठ की सदस्या ने एसपी को सौपा ज्ञापन
झाबुआ ----- भारतीय जनता पार्टी म.प्र. के विचार परिवार प्रकोष्ठ की सदस्य श्रीमति निर्मला गोलाने रितेश पिता कैलाश निनामा निवासी गुलाबपुरा की मृत्यु की जाॅच के संबंध में पुलिस अधीक्षक को मंगलवार को ज्ञापन सौपकर प्रभावी कार्यवाही करने की मांग करते हुए मृतक के परिजनो को विवश करने का प्रकरण दर्ज कर दण्डात्मक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है । पुलिस अधीक्षक को सौपे गये ज्ञापन में ग्राम गुलाबपुरा के रितेश को बुखार आने पर उसकी माॅ श्रीमति भूरीबाई उसे 1 नवम्बर शनिवार को गोपाल कालोनी स्थित डाॅ. विक्रांत भूरिया द्वारा संचालित वरदान अस्पताल लेकर आई रितेश को वरदान अस्पताल में भर्ती कर लिया गया एवं भूरीबाई से अस्पताल द्वारा ईलाज के नाम पर एडवान्स राशि जमा करने हेतु कहा गया भूरी बाई द्वारा अस्पताल प्रबंधन को बताया गया कि बच्चे का ईलाज करो तब तक वो गाॅव के लोगो से पैसा बुलाकर जमा कर देगी एवं दो दिन एवं एक रात तक बच्चे को अस्पताल में भर्ती रखा ईलाज के अभाव में 2 नवम्बर को सांयकाल रितेश की अकाल मृत्यु हो गई । इस पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा भूरीबाई को बताया कि बच्चे को बडे अस्पताल ले जाना होगा यह कह कर मृत रितेश एवं भूरीबाई को वरदान अस्पताल की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के परिसर में उतार कर भाग गये। श्रीमती गोलाने के अनुसार मै अपने बेटे के ईलाज हेतु उस समय जिला चिकित्सालय के परिसर मे मोैजूद थी। मैंने देखा कि बच्चे का शरीर ठंडा था मैने बच्चे की माॅ को सहारा देकर बच्चे को लेकर जिला चिकित्सालय में डाक्टरो से परीक्षण करवाया डाक्टरो द्वारा रितेश का परीक्षण कर बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है । मै मृत बालक की देह एवं उसकी माताजी भूरीबाई को लेकर पुलिस कोतवाली झाबुआ गई वहाॅ पर ग्राम गुलाबपुरा के सरपंच एवं सचिव ने भूरीबाई को फोन कर दबाव बनाया कि कान्तिलाल भूरिया का अस्पताल है तुम इनकी शिकायत मत करो एवं बच्चे को लेकर गाॅव में आ जाओं कान्तिलाल भूरिया एवं सरपंच सचिव के दबाव में मृत बालक का पोस्टमार्डम नही किया गया एवं न ही कोई शिकायत दर्ज की गई । एक विवश मां अपने मृत बच्चे की देह को लेकर रोते हुए अपने गाॅव गुलाबपुरा लेकर गई जहा पर कांतीलाल भूरिया एवं सरपंच एवं सचिव ने दबाव बनाकर मृत बच्चे का अंतिम संस्कार चिता जलवा कर करवा दिया ताकि अस्पताल प्रबंधन के विरूद्व कोई प्रमाण शेष नही रहे । ज्ञापन के अनुसार आदिवासी समाज में यह प्रथा है कि छोटे बच्चो की मृत्यु होने पर उनका जमीन में दफनाया जाता है किन्तु रितेश के संबंध में डाॅ. विक्रांत भूरिया के पिता पूर्व संासद कान्तिलाल भूरिया द्वारा अपने रसुख का उपयोग कर ग्रामीण जनो को धमका कर मृतक रितेश का पोस्टमार्डम नही होने दिया और अंतिम संस्कार भी चिता जलाकर करवा दिया ताकि बच्चे की संदेहास्पद मृत्यु के कारणो का पता नही चल सकें । यह कि डाॅ. विक्रांत भूरिया एवं उनकी पत्नी श्रीमति डाॅ. शीना भूरिया द्वारा संचालित वरदान अस्पताल में मरीजो से पैसा एठकर उनका आर्थिक शोषण किया जाता है एवं मरीज की हालत खस्ता होने पर अन्यत्र रेफर कर दिया जाता है। इस प्रकार वरदान अस्पताल में एक गरीब आदिवासी परिवार के बच्चे की पैसो के खातिर ईलाज नही कर जान लेने एवं पोस्टमार्टम नही होने देने व आदिवासी समाज के रीतिरिवाजो को धता बताकर अंतिम संस्कार करवाने के लिए परिजनो को विवश करने वाले विक्रांत भूरिया, शीना भूरिया एवं कान्तिलाल भूरिया के प्रति आदिवासी समाज में भंयकर आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन के अनुसार वरदान अस्पताल के संचालक डाॅ. विक्रात भूरिया इनकी पत्नि श्रीमति डाॅ. शीना भूरिया पर रितेश की मृत्यु का प्रकरण एवं कान्तिलाल भूरिया ग्राम पंचायत गुलाबपुरा के सरपंच सचिव के द्वारा मृत देह का अपमान एवं आदिवासी समाज के संस्कारो से हटकर अंतिम संस्कार हेतु मृतक के परिजनो को विवश करने का प्रकरण दर्ज कर दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग की है । ज्ञापन कलेक्टर झाबुआ एवं सांसद दिलीपसिंह भूरिया रतलाम को भी देकर कार्यवाही करने की मांग की है ।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी सी सी रोड की सोगात, हूआ भुमि पुजन
झाबुआ---- जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया अपने कार्यकाल में सौगातों की कोई कमी नहीं होने देगी। हर ग्राम को किचड एवं गन्दगी से मुक्त किया जावेगा। उक्त बात जिला पंचायत से स्वीकृत मुद्राक शुल्क योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत आम्बाखोदरा में 3.00 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सी सी रोड के भूमीपूजन की अध्यक्षता कर रहे है जिला पंचायत सदस्य मानसिंह मेडा ने कही। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भटट ने बताया । सी सी रोड के भूमी पूजन के मुख्य अतिथि के रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने ग्राम आम्बाखोदरा के महुडी फलिया में सी सी रोड के भूमी पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों को कहा कि जिले का प्रत्येक गांव को किचड एवं गन्दगी से मुक्त करना है तथा मेरे कार्यकाल में ज्यादा से ज्यादा गांवों को सी सी रोड बनाने हेतु प्रेरित किया है मेरे द्वारा बिना किसी भेदभाव के ग्राम पंचायत की मांग अनुसार सी सी रोड एवं पुलिया निर्माण की राशि दी है। जिले में वर्तमान में एक करोड रूपये के कार्यो के सी सी रोड निर्माण की स्वीकृति जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों की मांग अनुसार प्रदान की गई है। तथा भविष्य में भी इसी तरह ग्राम पंचायतों को उनकी मांग अनुसार राशि प्रदान की जावेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के जिला पंचायत के वरिष्ठ सदस्य मानसिंह मेडा ने सम्बोधन करते हुए कहा कि सुश्री भूरिया द्वारा अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र में अनेक सोगाते दी है यह भी ग्राम पंचायत के प्रस्ताव एवं मेरी मांग अनुसार सुश्री भूरिया ने सी सी रोड हेतु राशि की स्वीकृति प्रदान की है।जिले से अनेक प्रकार की रोजगार मुलक एवं हितग्राही मूलक योजनाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में सही सही क्रियान्वयन किया जा रहा है। भविष्य में इसी प्रकार से गरीब आदिवासी एवं सर्वहारा लोगों को हित में कार्य किया जावेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के रूप में कलावती भूरिया एवं मानसिंह मेडा ने जिले के सभी ग्राम पंचायतों को बिना किसी भेदभाव के अनेक निर्माण कार्यो की सोगाते दी है तथा भविष्य में इसी प्रकार सौगाते प्रदान करेगें उन्होने पंचायत के पदाधिकारीयों एवं ग्रामीणों से आव्हान किया कि आगामी दिनों में आने वाले पंचायत निर्वाचन में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देवे जिससे विकास की ओर गंगा बहाई जा सके।कार्यक्रम में स्वागत भाषण तौलियाभाई सरपंच ने दिया तथा इस अवसर पर तडवी रेनसिंग भाभोर, भारू मावी, रेसिंग,मीठू भाभोर,रमेश वसुनिया,चेना भूरिया, उपसरपंच पारू भाभोर बाबु भाभोर, सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे अन्त में आभार श्री रणसिंह भाभोर ने माना ।
कार्तिक पूर्णिमा को खेडापति हनुमानजी को अर्पण होगें 56 भोग
झाबुआ ---- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर चमत्कारिक श्री खेडापति हनुमान मंदिर तुलसी गली झाबुआ में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पंचम अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पनभोग अर्पण महोत्सव का आयोजन श्री खेडापति भक्त मंडल एवं संकल्पग्रुप झाबुआ के संयुक्त तत्वावधान मे 6 नवम्बर गुरूवार को सांयकाल साढे पांच बजे से किया जारहा है । संकल्प ग्रुप की प्रमुख श्रीमती भारती सोनी के अनुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पंचम छप्पन भोग नैवेद्य अर्पण का आयोजन किया जारहा है । जिसमें भगवान हनुमानजी को छप्पनभोग की प्रसादी अर्पित की जावेगी । बेंड बाजों एवं आतिषबाजी के साथ भगवान की महामंगल आरती की जावेगी । इस अवसर पर पूरे मंदिर को परम्परागत तरिके से पुष्पो से सजाया जावेगा तथाअन्नकूट छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया जारहा है । ज्ञातव्य है कि स्थानीय तुलसीगली स्थित अति प्राचिन खेडापति हनुमानजी की इस चमत्कारिक प्रतिमा का बडा ही आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व होने के साथ ही यहां सच्ची भावना से मांगी गई हर मूराद निष्चित रूप से पूरी होती है तथा हनुमानजी के दरबार से कोई्र भी आज तक खाली हाथ नही लौटा है । ख्ेाडापति भक्त मंडल के ओम प्रकाष सोनी सिद्धड, चेतन सोनी, योगेन्द्र सोनी, चकाभाई टेलर, प्रकाष त्रिवेदी, पूनम कोठारी, राहूल सोनी, राजेन्द्र सोनी बडवानी वाले,किषोर सोनी एवं संकल्प ग्रुप की सभी महिला सदस्याओं ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 6 नवम्बर को सायंकाल साढे पांच बजे आयोजित छप्पनभोग अर्पण एवं महामंगल आरती तथा महाप्रसादी वितरण में सहभागी होकर कार्यक्रम को सफल बनाकर धर्मलाभ प्राप्त करें ।
स्वर्णकार समाज ने आयोजित किया तुलसी विवाह
झाबुआ ---- देव उठनी ग्यारस के पावन अवसर पर स्थानीय श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के राधाकृष्ण मार्ग स्थित सत्यनारायण मंदिर में महिला मंडल की ओर से तुलसी विवाह का अभिनव आयोजन किया गया । समाज महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती कंुता सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांयकाल भगवान ठाकुर की प्रतिमा को पूरी तरह श्रृंगारित करके चन्द्रषेखर आजाद मार्ग स्थित पुष्पकरण सोनी के निवास से बाजे गाजों के साथ भजन एवं विवाह गीत गाते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होकर सत्यनारायण मंदिर पर बारात के रूप में लाया गया । पण्डित कैलाष त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रों के साथ तुलसी एवं ठाकुर जी का विवाह कराया । इस अवसर पर कन्यादान का लाभ दिनेषकुमार सोनी एवं श्रीमती राजकुमारी सोनी ने लिया । करीब 1 घण्टे तक विवाह की रस्म अदायगी एवं संस्कार किये गये तथा बडी संख्या में उपस्थित समाज की महिलाओं एवं पदाधिकारियों तथा श्रद्धालुओ ने तुलसी विवाह के इस आयोजन मे भाग लिया । भगवान की महामंगल आरती की गई तथा प्रसादी का वितरण भी किया गया ।पूरे मंदिर को दुल्ह की तरह सजाया गया तथा भगवान श्री सत्यनारायण का आकर्षक श्रृंगार भी किया गया ।
जीवन में भाव चारित्र आना बहुत जरुरी है--मुनी पियुषविजय जी
झाबूआ----राजगढ़ मोहनखेड़ा तीर्थ पर चल रहे वर्ष 2014 के चातुर्मास के दौरान आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वर जी म.सा. की निश्रा में मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा. ने उपधान तप के आराधकों को धन्यकुमार चरित्र का श्रवण कराते हुऐ कहा कि भाव सुधरे तो भव सुधर जायेगा और अन्र्त आत्मा के भाव बिगड़े तो भव बिगड़ जायेगा । धन्यकुमार चरित्र पर आधारित प्रवचन में मुनिश्री ने कहा कि रुपसेन श्रेष्ठी के सुनन्दा के मोह वश आठ भव बिगड़े थे मानव योनी से उसे आठ भव तक भटकना पड़ा इस लिये जीवन में मोह सिर्फ भटकाने का ही कार्य करता है । गुरु हमें अज्ञान के अंधेरे से ज्ञान के प्रकाश की और ले जाते है । हमारे जीवन में पश्चाताप का एक आंसु चट्टान को भी पिघलने को मजबुर कर देता है । जीवन में भाव चारित्र आना बहुत जरुरी है । द्रव्य चारित्र दूसरे स्थान पर आता है । महान व्यक्ति स्वयं के स्वार्थ की नही सोचते है । वह तो सिर्फ परमार्थ के बारे में विचार करते है । एक दिन का निर्मल चारित्र भी देवत्व सुख प्रदान करता है । मौह व्यक्ति की उपलब्धि में हमेशा बाधक होता है । संसार में जीव अकेला जन्म लेता है और संसार से अकेला ही विदा होता है संसार की झुठी मौह माया के चलते संसार के रिश्ते बनते बिगड़ते है । संसार में कोई किसी का नहीं होता है संसार झुठी माया है । जिन शासन प्राणी मात्र के कल्याण के बारे में सौचता है । चारित्र के बिना जीवन में मुक्ति सम्भव नहीं है । श्री मोहनखेड़ातीर्थ पर चातुर्मासार्थ विराजित प.पू. गच्छाधिपति वर्तमान आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वर जी म.सा., प.पू. ज्योतिषसम्राट मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म.सा, मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री रजतचन्द्रविजयजी म. सा., शासन ज्योति साध्वी श्री महेन्द्रश्रीजी म. सा., सेवाभावी साध्वी श्री संघवणश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावनतम निश्रा में श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढ़ी ट्रस्ट श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के तत्वाधान में मातुश्री श्रीमती शकुंतलादेवी पुखराजजी प्रेमचंदजी शाह परिवार द्वारा 47 दिवसीय उपधान तप आराधना का आयोजन किया जा रहा है । पूर्णाहूति के अवसर पर 11 नवम्बर को दोपहर में सिद्धचक्र महापूजन एवं शाम को मेंहदी वितरण व महिला सांझी का आयोजन रखा गया है । रात्रि में भक्ति भावना में बहुमान कार्यक्रम होगा । तपस्वीयों का प्रातः 8 बजे भव्य वरघोड़ा रखा गया है, प्रातः 10 बजे मौक्ष माला आरोहण विधि प्रारम्भ होगी । दोपहर में पंचकल्याणक पूजन का आयोजन होगा । पूर्णाहूति एवं मौक्ष माला का कार्यक्रम 12 नवम्बर 2014 को तीर्थ परिसर में आयोजित होगा । आज वर्षावास चातुर्मास की पूर्णाहूति पाक्षिक प्रतिक्रमण के साथ होगी । दीक्षा महोत्सव में 6 नवम्बर पूर्णिमा को श्री चिन्तामणी पाश्र्वनाथ महापूजन, 7 नवम्बर श्री गौतमस्वामी महापूजन, 8 नवम्बर श्री राजेन्द्रसूरि गुरुपद महापूजन, केसर छाटना, छाब भराई, जन्मोत्सव व बांदोली, 9 नवम्बर को वर्षीदान वरघोड़ा व विदाई समारोह एवं 10 नवम्बर को भव्य दीक्षा महोत्सव का आयोजन होगा ।
चोरी का अपराध कायम
झाबूआ---फरियादी राजेश पिता देवचन्द्र बिलवाल, उम्र 35 वर्ष निवासी गुजरपाड़ा ने बताया कि वह अपनी मोटर सायकल से आ रहा था कि अज्ञात आरोपियों ने पत्थर मारा, जिससे वह गिर गया व चोंट आने से बेहोश हो गया, अज्ञात आरोपियों ने उसकी जेब से 10,000/-रूपये निकाल लिये व मो0सा0 भी ले गये। प्र्रकरण में थाना थांदला में अप0क्र0 517/2014 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों आरोपी गिरफ्तार
झाबूआ---थाना पेटलावद पुलिस ने आरोपी गोलु उर्फ धर्मेन्द्र पिता कमलेश सोनी, उम्र 23 वर्ष निवासी पेटलावद को सट्टे खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन व नगदी 440/-रूपये जप्त कर किये गये। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 471/2014, धारा 4(क) द्युत अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आपराधिक मानव वध का अपराध दर्ज
झाबूआ---फरियादी तोलसिंह पिता रामा मोहनिया, उम्र 50 वर्ष निवासी झाबुआ ने बताया कि उसकी लडकी मुस्कान, उम्र 12 वर्ष, चुटकी व साना के साथ कृषि फार्म में सोयाबीन की कटी फसल के खेत में अपनी सहेलियों के साथ सोयाबीन की फली बीनने गयी थी। आरोपी इन्दरसिंह पिता कंुवर सिंह, जगदीश पिता लक्ष्मणसिंह, ठाकुर पिता फुलसिंह, राजेश पिता रामभुवन, निवासीगण कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ के द्वारा भगाने पर वह तालाब मंे फंस गयी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 783/2014, धारा 304,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें