मच्छर के प्रकोप से नगरवासी परेशान
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज नगर परिषद् क्षेत्र के विभिन्न मुहल्ले में जल जमाव एवं चैक चैराहों पर कचरा जमा होने से आम लोगों को परेशानी उठाने की मजबूरी है। यत्र-तत्र कूड़ा कर्कट एवं नाली ध्वस्त रहने से नाली का पानी सड़को पर बहता है, जिससे नगर परिषदीय क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ गया है। नगर परिषद की उदासीनता के कारण डीडीटी का छिडकाव नही हो रहा है जबकि फौगिंग मशीन बेकार पड़ा हुआ है।
पुलिस संगीता के हत्यारों के संबंध में आखिर क्या कर रही है ?
नरकटियागंज(पच) प्रखण्ड के बिनवलिया पंचायत के बिनवलिया गाँव की झोटिल गिरी के पुत्र रंजन गिरी की पत्नी संगीता देवी की हत्या कर दी गयी। इस संबंध मंे बडे़ मीडिया समूह के विभिन्न अखबारों ने खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ग्रामीण बताते है कि विगत कई माह पूर्व संगीता की हत्या कर उसके शव को (चांडालपुर रेलवे ढाला) झुखिया माई स्थान के करीब रेलवे ट्रैक पर फेंका पाया गया। संगीता की मौत आज भी एक पहेली बनी हुई है कि उसने आत्म हत्या की या उसकी हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। इस संबंध में शिकारपुर पुलिस की श्वान दस्ता ने जाँच किया था। तत्कालीन अनुमण्डल पुलिस पदाघिकारी संजय कुमार ने कहा था कि हत्या काण्ड के अभियुक्त एक सप्ताह में आम जनता के सामने होंगे। वक्त गुजरता गया और संगीता के हत्यारे कहाँ है इसकी भनक तक पुलिस को नही मिल सकी हैं ? अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार का स्थानान्तरण हो गया। करीब चार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी आए व गये किन्तु ंसंगीता के हत्यारों का कोई सुराग नही मिल सका। इस बावत पूछताछ करने पर पुलिस कुछ भी बताने में असमर्थ है। अब लोगों की निगाहे नवागत अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अमन कुमार पर टिकी है कि वे संगीता के हत्यारों का पता लगा सकेंगे!
अक़ीदतमन्दों ने मुहर्रम जोश व खरोश के साथ मनाया और ताजिया निकाला
नरकटियागंज(पच) कर्बला में हसन और हुसैन की शहादत में शिया मुसलमान मुहर्रम महिने की दसवीं तारीख को मातम का जुलूस निकालते है, जबकि सुन्नी मुसलमान इस दिन जश्न का जुलूस निकालते है। हिजरी संवत् के नौवें दिन की शाम सैयद परिवार के प्रबुद्ध मौलवी फातेहा पढाते है उसके बाद दसवें दिन सुन्नी मुसलमान एकत्र होकर जुलूस निकालते है। नरकटियागंज में बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुन्नी अक़ीदतमन्दों ने जुलूस निकाला और अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। कुछ नये युवाओं ने तो शिया समुदाय की नकल कर अपने शरीर को चीर डाला और लहुलूहान होते दिखे। इस मुबारक मौके पर सभी ताजीए शिकारपुर थाना में पहुँचे और उसके बाद वहाँ जवानों ने अपने करतब का प्रदर्शन किया। शिकारपुर थाना के बाद सभी लोग विशाल जुुलूस की शक्ल में वहाँ से धूमनगर को प्रस्थान कर गये जहाँ हिन्दू मुसलमान की एकता सदियों से दिखती आई है। धूमनगर शिवमंदिर और कब्रिस्तान के परिसर में मेला लगता है जहाँ शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से मुस्लीम अक़ीदतमंद पहुँचते है और मेला की शोभा बढाते हैं। पहले जब कब्रिस्तान की घेराबन्दी नहीं हुई थी तो सारे मुसलमानबन्धू मंदिर परिसर में अपने करतब का प्रदर्शन किया करते थे। अब सिर्फ खरीददारी के लिए मंदिर परिसर का उपयोग होता है क्योकि कब्रीस्तान की चाहरदिवारी बन गयी है। मेला के दौरान विधिव्यवस्था का नियंत्रण पुलिस बल अवर निरीक्षक श्यामलाल और अन्य पुलिसकर्मी करते दिखे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें