झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (22 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 नवंबर 2014

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (22 नवम्बर)

हर कार्य ईष्वर की पूजा के समान करों  - श्री पंतोजी
  • सत्यसाई का आज मनावेगें 89 वां जन्म दिवस 

jhabua news
झाबुआ --- श्री सत्यसाई बाबा ने प्रत्येक मनुष्य को प्रेम का सन्देष देते हुए कहा है कि यदि हम किसी से प्रेम से बात नही कर सकते है तो कम से कम उससे रूखे स्वरों में तो बात मत करों । सत्य,धर्म,षांति,प्रेम  ऐसे अस्त्र है जिससे मानव पूर्ण मानव बन कर स्वयं ही भगवान तुल्य बन सकता है। साई बाबा ने कहा है कि अपने कार्य क्रे प्रति समर्पण के साथ ईमानदारी होना चाहिये । हर कार्य ईष्वर की पूजा के समान करों  मानव जाति की शांति व उन्नति सुनिष्चित करने का रहस्य क्या है ? वह है दूसरों की सेवा करना ओर बदले में सेवा की आषा न रखना । कर्म जो कि हम सभी के बंधन का कारण है वह बडी जल्दी बढने वाला पेड है । जिस कुल्हाडी से इस पेड को जड से काटा जा सकता है वह है हर कार्य ईष्वर की पूजा के समान करना । यही वास्तविक यज्ञ है । यही सबसे प्रभावषाली अनुष्ठान है। इस त्याग से ’ब्रह्म-विद्या प्राप्त होती है व उसका विस्तार होता है । साई बाबा ने साफ साफ कहा है कि ध्यान रहे कि सेवा करने की इच्छा नस-नस में व हर हड्डी में प्रवाहित होनी चाहिये व उसे शरीर की हर कोषिका को क्रियाषील करना चाहिये । उक्त उदबोधन श्री सत्यसाई सप्ताह के पांचवे दिन सत्यधाम में उपस्थित साईभक्तों को संबोधित करते हुए शरद पंतोजी ने व्यक्त किये ।

आज मनायेगें सत्यसाई का  जन्मोत्सव  

श्री सत्यसाई सेवा समिति के कन्वीनर राजेन्द्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्यसाई सप्ताह में प्रतिदिन सत्यधाम पर आध्यात्मिक प्रवचन एवं नाम संकीर्तन का आयोजन हो रहा है । उन्होने बताया कि  रविवार 23 नवम्बर को विवेकानंद कालोनी में श्री सत्यसाई बाबा का 89 वां जन्मोत्सव धुमधाम के साथ मनाया जावेगा । आज प्रातः 8 से 9 बजे तक ओंकारम सुप्रभातम के बाद  लक्ष्यार्चन का आयोजन होगा । दोपहर में समिति द्वारा नारायण सेवा का आयोजन होगा । सांयकाल सत्यधाम को पुष्पमालाओं से आकर्षक झांकी ओमप्रकाष नागर एवं हिंमाषु पंवार के द्वारा बनाई जावेगी । बिजली की रोषनाई की जावेगी तथा दीपक लगाये जावेगें। नाम संकीर्तन का आयोजन होगा तथा सत्यसाई बाबा के जीवन पर प्रकाष डाला जावेगा । महामंगल आरती के बाद प्रसादी एवं विभूति वितरण के साथ सत्यसाई सप्ताह का आज रात्री में समापन होगा ।

सपने देखे और उनका पीछा करे-वीरांगना झलकारी बाई, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक ने संबोंधित करते हुए कहा

झाबुआ --- वीरांगना झलकारी बाई के जन्म दिवस के अवसर पर एम-2 होटल में वीरांगना झलकारी बाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णावेणी देसावतु ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो पुरस्कृत हुए उनके कार्य तो विशेष है ही। इनके अलावा भी हर सभी के मन में एक सपना होता है और सपनो का पीछा भी करना चाहिए। जब भी अवसर मिले अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करे।जिदंगी सभी को साहस और प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है। अपनी कमियों के बारे में नही सोचे। जो भी बने अच्छा इंसान बने। आपको उपलब्धि प्राप्त जरूर होगी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती देसावतु ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया। श्रीमती रूपाली जैन बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा झलकारी बाई के जीवन चरित्र की जानकारी दी गई। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री बद्येल द्वारा सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। आभार प्रदर्शन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री जमरा ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री हीना पाण्डे ने किया।

ये हुए पुरस्कृत
महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए श्रीमती रमाकांता महेश्वरी, सुश्री हर्षिता गेहलोत,कुमारी रश्मि बघेल, कुमारी सानिया पिता किशोर, कुमारी ज्योति रायपुरिया, श्री योगेश्वर कहार, श्री पप्पु बद्येल, श्री पुष्कर शर्मा, अदिका, अर्चना,रक्षिता, पियुषा, मनिषा सांकला एवं प्रियंका चैहान को पुरस्कृत किया गया।

किलू के हृदय के आॅपरेश के लिए एक लाख 30 हजार स्वीकृत, राज्य बीमारी सहायता निधि के तहत कलेक्टर ने दी स्वीकृति

झाबुआ ---किलू पिता नरसिंह निवासी पिलियाखदान ब्लाक झाबुआ के हदृय सर्जरी आॅपरेशन हेतु मेमोरियल अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर भोपाल को खर्चा पत्रक 130000/- एक लाख तीस हजार कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर द्वारा स्वीकृत किया गया है एवं श्री किलू पिता नरसिह डामोर पिलियाखदान तडवी फलिया जिला झाबुआ को उक्त अस्पताल में आॅपरेशन हेतु भेजा जा रहा है। श्री किलू पिता नरसिंह डामोर पिलियाखदान तडवी फलिया जिला झाबुआ का आॅपरेशन करने के लिए राशि अस्पताल के बैंक खाते में डाली जाएगी।

राज्य बीमारी सहायता के लाभ हेतु हितग्राही कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दे
राज्य बीमारी सहायता योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही सीधे कलेक्टर श्री बी. चन्द्रशेखर को आवेदन करे। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर से संपर्क नहीं होने पर कलेक्टर महोदय के स्टेनो को आवेदन दे। कलेक्टर कार्यालय से प्रकरण सीएमएचओ को जाएगा। सीएमएचओ कार्यालय को कार्यवाही पूर्ण करने के लिए 3 दिवस का समय दिया जाएगा। राज्य बीमारी सहायता की प्रगति कम होने की वजह से कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने जिले में यह नई व्यवस्था  लागू की है।

राज्य बीमारी सहायता में 2 लाख तक स्वीकृति के अधिकार कलेक्टर को
म.प्र. राज्य बीमारी सहायत एवं मुख्यमंत्री हृदय उपचार योजना के लाभ के लिए योजना में सरलीकरण किया गया है। अब राज्य बीमारी सहायता के लिए पात्र हितग्राही को चिन्हित बीमारियों के लिए राशि रूपये 2.00 लाख तक की सकल सीमा के अन्तर्गत परिवार के सदस्यों को भी आवश्यकता होने पर योजना का लाभ दिया जा सकेगा। 2 लाख तक के उपचार के लिए हितग्राहि को पहले भोपाल ही इलाज करवाना होता था। अब संभाग के राज्य बीमारी सहायता निधि एवं मुख्यमंत्री बाल हदय उपचार योजना के रोगियों को सीधे निजी क्षेत्र के मान्यता प्राप्त अस्पतालों में उपचार हेतु भेज सकेगे।

राज्य बीमारी सहायता के लिए चिन्हित चिकित्सालय
शासन द्वारा योजना का लाभ लेनेके लिए सरलीकरण किया गया हैं योजना में कैसंर, हृदयरोग, किडनी प्रत्यारोपण,ब्रेन सर्जरी,  न्यूरो सर्जरी, इत्यादि बीमारियों के इलाज के लिए सहायता दी जाती हैं योजना में पहले सिर्फ भोपाल के चिन्हित अस्पताल में इलाज का प्रावधान था, किन्तु अब भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन इत्यादि शहरों के निजी अस्पतालों में इलाज के लिए सहायता का प्रावधान किया गया है। जिसमें चिरायु हेल्थ मेडीकेयर प्रा.लिमिटेड भोपाल, गोकुलदास हास्पिटल इन्दौर, राजश्री हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर इंदौर , ग्रेटर कैलाश हास्पिटल लिमिटेड इंन्दौर, राजस आई एवं रेटिना सेन्टर इन्दौर, अरिहंत हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर इन्दौर, यूनिक सुपर स्पशेलिटी अस्पताल इन्दौर, भण्डारी हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर इंदौर, सिनर्जी हास्पिटल इन्दौर, सी.आर.गार्डी हास्पिटल सूरासा उज्जैन इत्यादि निजी अस्पतालों में हितग्राहि अपना इलाज करवा सकते हैं

नवम्बर माह के लिए केरोसीन आवंटित

झाबुआ ---जिला आपूर्ति अधिकारी श्री खांन ने बताया कि आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग भोपाल द्वारा माह नवम्बर 2014 के लिये झाबुआ जिले हेतु 962138 लीटर नीले केरोसीन का आवंटन किया गया है। प्राप्त आवंटन का विकासखण्ड वार पुर्नाबंटन किया गया है। विकासखण्ड पेटलावद के लिए 210415 लीटर केरोसीन, विकासखण्ड थांदला के लिए 161775 लीटर, विकासखण्ड रामा के लिए 130415 लीटर, विकासखण्ड रानापुर के लिए 149470 लीटर, विकासखण्ड मेघनगर के लिए 142475 लीटर, विकासखण्ड झाबुआ के लिए 167588 लीटर केरोसीन का आवटंन जारी किया गया है।

गोदाम मे रखे अनाज कि सेंध लगाकर की चोरी 

झाबूआ---फरियादी यशवंत पिता नन्दलाल अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी बामनिया ने बताया कि अज्ञात आरोपी उसके अनाज के गोदाम से दीवाल में छेंद कर अनाज की बोरियां चोरी कर ले गये। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्र0 488/14, धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

शादी का झांसा देकर किया बीस दिनो तक बलात्कार 
        
झाबूआ--पीडिता अपनी बहन के साथ जंगल में बकरी चरानेे गई थी, जहाॅ आरोपी मांगीलाल आया व औरत बनाने की नीयत से हाथ पकड कर सारंगी खेत में ले गया। बलात्कार किया, बाद सुबह ग्राम गंगाजल देपालपुर इंदोर ले गया, जहाॅ 20 दिन रखा, बाद अन्य आरोपी के साथ ग्राम बेडदा ले गया, बाद आरोपी रतन ने बलात्कार किया बाद ग्राम साड में अन्य आरोपी द्वारा बलात्कार किया, बाद मेघनगर रेल्वे स्टेशन से मौका देखकर भाग कर अपने घर आयी। प्र्रकरण में थाना रायपुरिया में अपराध क्रमांक 269/14, धारा 363,366,376 (1) (2) (एन) 376(डी) भादवि एवं 7/8 लैगिंक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में मांगीलाल पिता नारायण, बाबू पिता मोती निवासीगण पांच पिपला, रतन भील निवासी बेडदा व एक अन्य को आरोपी बनाया गया।

वाॅट्स-अप पर अश्लील मेसेज भेजने पर अपराध पंजीबद्ध 

झाबूआ-- फरियादिया ने बताया कि आरोपी कुंदन एवं नितिन धाकड के द्वारा उसके मोबाईल पर मोबाईल नम्बर 96693-93135 कुंदन का मोबाईल नम्बर व मोबाईल नम्बर 74158-14544 नितिन घाकड़ के इन नम्बरों से उसके मोबाईल वाॅट्स-अप पर अश्लील तस्वीरे भेजी, बाद फोन लगाकर बोला कि मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हॅु और मैं मेसेज करू तो तुम्हे कोई परेशानी तो नहीं। प्र्रकरण में थाना कल्याणपुरा में अपराध क्रमांक 290/14, धारा 66 अ सुचना प्राधोगिकी अधिनियम 2000 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: