बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड :जद यू: के वरिष्ठ नेता जीतन राम मांझी ने आज कहा कि झारखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी भाजपा के शासन से ऊब चुकी है और उनके सामने बिहार एक रोल मॉडल के रुप में उभर कर आया है।
श्री मांझी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर लौटने के बाद यहां कहा कि बिहार सरकार ने सामाजिक समरसता कायम किया है और हर क्षेत्र में महिलाों को आरक्षण देने का काम किया है । उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव में जद यू . राष्ट्रीय जनता दल :राजद: और कांग्रेस के उम्मीदवार को निश्चित रुप से इसका फायदा मिलेगा 1
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति खराब थी जिसके लिए केन्द्र सरकार से मदद मांगी गयी थी और नहीं मिलने पर एक हजार करोड़ रुपये बिहार सरकार ने अपने मद से खर्च किया था। इस राशि को केन्द्र सरकार नहीं लौटा रही है । उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार को विशेष राज्य का र्दजा देते हैं तो वह उनकी जयशजयकार करेंगे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें