संन्यास लेने से पहले नंबर वन बनना चाहती हूं : सानिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 नवंबर 2014

संन्यास लेने से पहले नंबर वन बनना चाहती हूं : सानिया

want-to-be-number-one-before-i-retire-sania-mirza
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आज कहा कि वह खेल को अलविदा कहने से पहले विश्व रैंकिंग में नंबर वन की पायदान पर काबिज होना चाहती है। उन्होंने कहा, 'मैं इस समय दुनिया में छठे स्थान पर हूं और संन्यास लेने से पहले मैं नंबर वन बनना चाहती हूं।' वह सीआईआई यंग इंडियंस 'युवा सम्मेलन' में बोल रही थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि युवाओं खासकर लड़कियों में खेल संस्कृति पैदा करने के लिए भारत को लंबा सफर तय करना होगा।

उन्होंने कहा, 'लेकिन काफी बदलाव आ गया है। मुझे उम्मीद है कि आगे भी आएगा, जब लड़कियों को खेलों में कैरियर बनाने के लिये कठिन हालात का सामना नहीं करना होगा।' सानिया ने कहा कि उसने पैसे या शोहरत के लिए टेनिस को नहीं अपनाया बल्कि यह उसका जुनून था। उसने कहा कि कैरियर की शुरुआत में उसे काफी आलोचना सहनी पड़ी, लेकिन वह उनसे पार पाने में कामयाब रही।

कोई टिप्पणी नहीं: