केंद्रीय मंत्री कठेरिया पर मार्कशीट जालसाजी का आरोप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 नवंबर 2014

केंद्रीय मंत्री कठेरिया पर मार्कशीट जालसाजी का आरोप

नवनियुक्त मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया गुरुवार को इस आरोप को लेकर विवादों में आ गए कि उनके ग्रैजुएशन की मार्कशीट में जालसाजी की गई थी। हालांकि कठेरिया ने इस आरोप का खंडन किया।

कठेरिया के खिलाफ उनके प्रतिद्वंद्वी बीएसपी उम्मीदवार ने 2010 में इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक मामला दायर किया था, जिसमें उन पर मार्कशीट में जालसाजी का आरोप लगाया गया था। अदालत ने हालांकि मामले को आगरा स्थित सेशन कोर्ट को भेज दिया है जिसकी सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

कठेरिया ने अपने खिलाफ आरोप को खारिज करते हुए कहा, '(पूर्ववर्ती) बीएसपी सरकार मेरे खिलाफ जानबूझकर हर रोज 4-4 मामले दायर करती थी। उन्हें कोई सबूत नहीं मिला। बीएसपी सरकार के सत्ता में रहने के बावजूद मुझे सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था।'

कोई टिप्पणी नहीं: