प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा जतायी कि संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होगी और सत्र की कार्यवाही फलदायी और परिणामकारी रहेगा। श्री मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले संसद भवन परिसर में संवाददाताों से बातचीत में कहा कि देश की जनता ने उन्हें सरकार चलाने और संसद के अंदर सभी लोगों को देश चलाने की जिम्मेदारी साैंपी है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सरकार और संसद में बैठे सभी लोग देश को आगे बढाएंगें।
प्रधानमंत्री नें कहा कि संसद के बजट सत्र में विपक्ष ने सकारात्मक भूमिका निभाई थी जिसका परिणाम बहुत ही अच्छा रहा था। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी विपक्ष की भूमिका ऐसी ही रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें