बिहार में मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के करैली गांव में हुये नरसंहार का मुख्य आरोपी और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी :माओवादी: का कट्टर उग्रवादी कजरु मांझी को पुलिस आज सुबह गिरफतार कर लिया
पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल :सीआरपीएफ:. स्पेशल टॉस्क पोंर्स :एसटीएफ: और मुंगेर की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत निकट के लखीसराय जिले में पहाड़ी से कजरु मांझी को आज सुबह गिरफतार कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफतार माओवादी धरहरा थाना के करैली गांव में वर्ष 2011 में छह ग्रामीणों की हत्या का मुख्य आरोपी है। श्री सिन्हा ने बताया कि गिरफतार माओवादी को मुंगेर लाया गया है और पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें