प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड को भ्रष्टाचार परिवार वाद और भाई भतीजावाद सें मुक्त कराने का आह्वान करते हुए कहा कि इनसे मुक्त होने पर इसमें देश का अव्वल राज्य बनने की क्षमता है। श्री मोदी ने आज यहां भाजपा की एक विशाल चुनावी सभा में कहा कि झारखंड को परिवार वाद भाई भतीजा वाद और बापशबेटा से मुक्त कराना होगा क्योंकि इससे राज्य का भला नहीं है।उन्होंनें कहा कि झारखंड सरकार मे बैठे लोग भ्रष्टाचार में डूबे है और इस प्रदेश को इन लोगों ने लूटा है लेकिन इनमें शर्म का नामों निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड को भ्रष्टाचार .परिवार वाद और भाई भतीजा वाद से बचाया जाए तो यह प्रदेश देश का नम्बर एक राज्य बन सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें झारखंड की सेवा करनी है और इसके लिए यहां की जनता उन्हें अवसर दे 1 उन्होंनें कहा कि वह इसलिए आए है कि यहां के आदिवासियों गरीबों और झारखंड के गांवों का उन्हें भला करना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में ऐसी सरकार है जो कहती है कि केन्द्रीय मंत्रियों को घुसने नहीं देगें। गुजरात के जब वह मुख्यमंत्री थे तो इस समय दिल्ली सरकार नुकसान करती थी तब उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि दिल्ली की सरकार को आने नहीं देंगे लेकिन झारखंड सरकार को डर है कि मोदी के मंत्री जब यहां आएंगे तो भ्रष्टाचार की पूरी पोल खुल जाएगी।
श्री मोदी ने कहा कि झारखंड में केन्द्रीय मंत्रियों के गाडि़यों पर हमला किया जा रहा है . उन्हें मारने की कोशिश की जा रही है । उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में काम करने वाले लोग कान खोल कर सुन लें.लोकतंत्र मे किसी का अहंकार नहीं चलता है और ताकत के जोर पर दुनिया को डराया नहीं जा सकता है । जनता जब देती है तो छप्पर फाड़ कर देती है और लेती है तो लूट भी लेती है । उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना लागू की गयी है ।किसानो के काम किये जा रहे है नदियों के जोड़ने का काम आगे बढ़ाया जा रहा है । कोयले से मिलने वाली रॉयल्टी पर राज्य सरकारों का अधिकार होगा 1 भवनाथपुर में बिजली कारखाना का शिलान्यास हुआ और इसका काम आगे नहीं बढ़ा तथा।992 से यहां के सीमेंट कारखाना बंद है इस स्थिति को बदलना है । श्री मोदी ने कहा कि जातिवाद प्रांतवाद और अपने पराये से एक बार मुक्त होकर विकास के रंग में रंग जायें और भाजपा की सरकार बनायें 1 इससे गांव का विकास होगा गांव मे बिजली पानी मिलेगी तथा माता.बहनों का जीने का सम्मान मिलेगा 1 उन्होंने कहा कि वह माता शबहनो के लिये शौचालय बनवा रहे है स्कूली बच्चियों के लिये स्कूल में अलग से शौचालय बनाना है । इन छोटे कामो में पुरानी सरकार को शर्म आती थी लेकिन हमें छोटीशछोटी बुराइयों से बाहर निकालना है ।देश के लोग इतने ताकतवर है कि वह भारत को कहीं से कहीं ले जायेगें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें