बिहार : जदयू राजद और कांग्रेस के नेतृत्व में होगी चुनाव की तैयारी शरद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014

बिहार : जदयू राजद और कांग्रेस के नेतृत्व में होगी चुनाव की तैयारी शरद

jdu-rjd-congress-ill-joint-fight-in-bihar-said-sharad
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने आज कहा कि बिहार में उनकी पार्टी जदयू का राष्ट्रीय जनता दल,राजद, और कांग्रेस के साथ गठबंधन है और इसी गठबंधन के नेतृत्व में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी होगी.  श्री यादव ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में जदयू राजद और कांग्रेस के बीच महागठबंधन है और इसी गठबंधन के नेतृत्व में वर्ष 2015 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी होगी। उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन देश में एक बहुत बड़ी पार्टी साबित होगी 

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन का गठन हो जाने पर देश में जो लोगों की समस्याएं है उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा  महागठबंधन के लिये कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर की पार्टियों से बातचीत चल रही है ।  उन्होंने कहा कि इसे  सफल करने के लिये जनता को गोलबंद होने की जरूरत है । श्री यादव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लोगों के साथ वादा खिलाफी का काम कर रहे है । लोकसभा चुनाव के समय श्री मोदी ने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा करने में वह असफल साबित हो रहे है । उन्होंने कहा कि देश की जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी

कोई टिप्पणी नहीं: