छत्तीसगढ़ में वायुसेना के हेलीकाप्टर पर नक्सल हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 नवंबर 2014

छत्तीसगढ़ में वायुसेना के हेलीकाप्टर पर नक्सल हमला

छत्तीसगढ़ में सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर चिंतागुफा थाना क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे विभिन्न सुरक्षाबलों के जवानों पर नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग की, जिसमें सात जवान घायल हो गए। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। कुछ नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। घायलों को लेने गए वायुसेना के हेलिकॉप्टर पर भी नक्सलियों ने गोली दागी जिससे उस पर तैनात एक गनर जख्मी हो गया। देर रात मुठभेड़ जारी थी।

पिछले दो दिन से चिंतागुफा इलाके में सीआरपीएफ, कोबरा व जिला बल के जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन चल रहा है। शुक्रवार को दोपहर बाद जवान जब तुंगेमड़का के जंगलों में पहुंचे तो घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। घायल जवानों को लेने एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर गरुण गया था। हेलिकॉप्टर पर भी नक्सलियों ने फायरिंग की। इससे हेलिकॉप्टर में बैठे जवान मुकेश तिवारी को गोली लग गई।

बीजापुर जिले के सारकेगुड़ा इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए बम को निष्क्रिय करने के दौरान तीन जवान घायल हो गए। सीआरपीएफ और जिला बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे। शुक्रवार शाम सड़क पर लगे बम को निष्क्रिय करने के दौरान यह घटना हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: