अमीरों को सस्ते सिलेंडर मिलने पर लग सकती है रोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014

अमीरों को सस्ते सिलेंडर मिलने पर लग सकती है रोक

government-likely-to-rationalise-subsidy-on-cooking-gas
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि सरकार कुकिंग गैस सब्सिडी को तर्कसंगत करने की कोशिश कर रही है। जेटली ने इस बात के साफ संकेत दिए कि इस कवायद के बाद देश में कुकिंग गैस सब्सिडी का लाभ केवल जरूरतमंद लोगों को ही मिलेगा। दिलचस्प है कि अभी सरकार साल भर में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर दे रही है। वर्तमान समय में दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 417 रुपए और बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 865 रुपए में मिल रहा है। 

सरकार इंश्योंरेंस सेक्टर में विदेशी निवेश का दायरा बढ़ाने जा रही है। जेटली ने कहा कि शीतकालीन सत्र में सरकार इस आशय से विधेयक लाने की तैयारी में है। इसके अलावा सरकार कोयला के ई-ऑक्शन के लिए भी विधेयक लाने की तैयारी में है। एक मीडिया हाउस कॉन्क्लेव पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि देश में क्रेडिट ऑफटेक उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रहा है और यह चिन्ता का विषय है।

कॉन्क्लेव पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का टार्गेट पूरा कर लेगी लेकिन इनडायरेक्ट टैक्स सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। जेटली ने कहा कि घरेलू निवेश इस साल कमजोर रहने के कारण सरकार के लिए विदेशी निवेश से बड़ी उम्मीद के अलावा कोई विकल्प नहीं है। रेलवे और डिफेंस क्षेत्र में विदेशी निवेश को जेटली ने सरकार की प्राथमिकता बताया।

कोई टिप्पणी नहीं: