सफाई अभियान के नाम पर सिर्फ फोटो खिंचवाए जा रहे हैं : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 नवंबर 2014

सफाई अभियान के नाम पर सिर्फ फोटो खिंचवाए जा रहे हैं : राहुल गांधी

rahul-gandhi-attacks-bjp-says-angry-people-are-running-this-country
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर कांग्रेस के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कई दलों के बड़े नेता पहुंचे। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया। सोनिया ने कहा कि नेहरू जी ने भारत को ऐसे रास्ते पर चलाने का प्रयास किया जिसमें व्यक्ति नहीं संस्था अहम थी। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों को पार्टी का इतिहास याद रखना चाहिए।  नेहरू जी उदारता के प्रतीक हैं, साथ ही नेहरू जी ने देश को एकता के सूत्र में बांधा था।

इस दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि सरकार एक तरफ सफाई अभियान चला रही है तो दूसरी ओर जहर फैला रहे हैं। सरकार में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए गए थे लेकिन हुआ कुछ नहीं। सफाई अभियान पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि सफाई अभियान के नाम पर सिर्फ फोटो खिंचवाए जा रहे हैं। गौर हो कि केंद्र सरकार ने भी 14 नवंबर को नेहरू जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है, लेकिन कांग्रेस ने इससे इतर आज ही कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को आमंत्रित नहीं किया गया है।  

कोई टिप्पणी नहीं: