राजगढ (मध्यप्रदेश) की खबर (21 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014

राजगढ (मध्यप्रदेश) की खबर (21 नवम्बर)

राजगढ़ में आदर्ष लोक षिक्षा केन्द्रों की स्थापना होगी

राजगढ़ 21 नवंबर,2014   साक्षर भारत कार्यक्रम राजगढ़ जिला सहित मध्यप्रदेष के 42 जिलो में संचालित है, साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों पर आदर्ष लोक षिक्षा केन्द्रों की स्थापना की जानी है। आदर्ष लोक षिक्षा केन्द्र विभिन्न गतिविधियों के केन्द्र होंगे। जो कि साक्षर भारत कार्यक्रम में साक्षरता कक्षाओं के संचालन व अन्य साक्षरता गतिविधियों केा गति प्रदान करेंगे। इन केन्द्रों के माध्यम से पढ़ना, लिखना, गणित के साथ कौषल विकास पर ध्यान दिया जावेगा। इन केन्द्रों के माध्यम से सूचना संचार तकनीक का प्रयोग कर षिक्षार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास भी किया जावेगा। राज्य संसाधन केन्द्र भोपाल के कार्यक्रम समन्वयक श्री सुनील सेन, सुबोध मण्डलोई व श्री के. एन. गुप्ता जिला प्रौढ़ षिक्षा अधिकारी द्वारा अपने एक दिवसीय कार्यक्रम में चयनित ग्राम पंचायतों को भ्रमण कर आदर्ष लोक षिक्षा केन्द्रों की स्थापना करने के लिए अनुकूल वातावरण को परखने के साथ-साथ केन्द्र के लिए आवष्यक सुविधाओं को तलाषने का प्रयास किया गया। भ्रमण के दौरान राज्य संसाधन केन्द्र के दल द्वारा षिक्षकों , प्रेरकों, स्वयं सेवी षिक्षकों व ग्रामीणजनों से आदर्ष लोक षिक्षा केन्द्रों की स्थापना के उद्देष्यों पर चर्चा की । साक्षर भारत जिला प्रौढ़ षिक्षा अधिकारी श्री के. एन. गुप्ता ने आदर्ष लोक षिक्षा केन्द्रों के चयन एवं साक्षर भारत कार्यक्रम को गति प्रदान करने राज्य संसाधान केन्द्र के प्रतिनिधियों से आदर्ष लोक षिक्षा केन्द्रो का चयन एवं आगामी दिवसों की कार्ययोजना को गति देने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर विकासखण्ड राजगढ़ के साक्षरता प्रभारी बृजेष शुक्ला भी उपस्थित रहे।

निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण 2015 दावे/ आपत्तियों की तिथि बढ़ी
  • अब एक दिसंबर 2014 तक प्राप्त किए जाएंगे दावे -आपत्तियां

राजगढ़ 21 नवंबर,2014   निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए  निर्वाचक नामावलियों के विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2015 अन्तर्गत दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 01 दिसंबर 2014 तक बढ़ाई गई है। साथ ही दावे/ आपत्तियों के निपटान की अवधि भी 15 दिसम्बर 2014 तक की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति निमिषा जायसवाल द्वारा राजनैतिक दलों से आग्रह किया गया है कि बी.एल.ए. भी मतदाता सूची को शुद्व करने में अपना अहम योगदान दें। इसी प्रकार जिले की शैक्षणिक संस्थाओं में नियुक्त किए गये नोडल आॅफीसर18 से 19 वर्ष के नवीन पात्र विद्यार्थियों जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, की समीक्षा करें। उन्होने कहा कि आयोग द्वारा जो समय बढ़ाया गया है उसमें अपनी स्थिति तत्काल ई.आर.एम.एस. में प्राप्त दावे/ आपत्तियों की प्रविष्टि कराकर सुधार लाना सुनिष्चित करें। विषेष तौर पर ऐसे विद्यानसभा क्षेत्र एवं मतदान केन्द्र जिनमें एक भी नाम जोड़ने का फार्म प्राप्त नहीं हुआ है, ऐसे ई.आर.ओ. एव ंबी.एल.ओ. की समीक्षा प्रतिदिन की जाए तथा निर्वाचक नामावली अपडेट एवं शुद्ध करने की दिषा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो। जिलें में 18$ जुड़ने की संभावित संख्या के विरूद्ध इस आयु वर्ग के तथा अनुमानित जेण्डर गेप के विरूद्ध कम आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनकी भी समीक्षा कर प्रगति पर विषेष ध्यान दे। वेण्डर भी विद्यान सभा क्षेत्रवार सेटअप लगाएं तथा डाटा एन्ट्री की प्रविष्टि समय-सीमा में पूर्ण करें। 

श्री विजय सेन बने पचोर के रिटर्निंग आॅफीसर

राजगढ़ 21 नवंबर,2014   म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद पचोर जिला राजगढ़ हेतु नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी श्री जगन्नाथ सांवले , तहसीलदार पचोर के 30 नवंबर 2014 को सेवानिवृत्त होने के कारण उनके स्थान पर श्री विजय सेन, तहसीलदार पचोर को रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद पचोर नियुक्त किया गया है।

मतदाता जागरूकता रैली

rajgarh news
राजगढ़ 21 नवंबर,2014   नगरीय निकाय राजगढ़ के संकट मोचन , प्रताप गंज क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली आयोजित की गई। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल वितरित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने हेतु मतदाताओं को प्रेरित किया गया । एस.ई.एन.एस.ई. के सहा.नोडल अधिकारी संजीव सक्सेना सहित रैली में समस्तजनों क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में उनके मतदान केन्द्र में पहुचकर मतदान करने का आग्रह किया गया। मतदाता जागरूकता रैली में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ता, शाखा प्रभारी रूकमणी वर्मा , चन्द्रषेखर सहित वार्ड के निवासी साथ रहें। 

कोई टिप्पणी नहीं: