पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (21 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (21 नवम्बर)

चुनाव की वीडियो कान्फ्रेंसिंग आज

panna news
पन्ना 21 नवंबर 14/वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री आर. परसुराम नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में ईव्हीएम से मतदान, कानून और व्यवस्था, शिकायतों के निराकरण, मतदाता जागरूकता अभियान की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 

सेक्टर आफीसर तैनात 

पन्ना 21 नवंबर 14/नगरीय निकाय चुनाव पन्ना में दो चरणों में मतदान होगा। अध्यक्ष तथा पार्षद पदों के लिए एक साथ मतदान कराया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने 16 सेक्टर आफीसर तैनात किए हैं। नगर परिषद पवई में सेक्टर क्र. 1 में डी.के जैन कार्यपालन यंत्री जल संसाधन तथा सेक्टर क्र. 2 में महेन्द्र द्विवेदी जिला शिक्षा अधिकारी को तैनात किया गया है। नगर परिषद अमानगंज में सेक्टर क्र. 1 में विमल श्रीवास्तव एसडीओ जल संसाधन तथा सेक्टर क्र. 2 में वी.डी. कोरी सहायक यंत्री आरईएस को तैनात किया गया है। नगर परिषद ककरहटी में सेक्टर क्र. 1 में सी.एन. गुप्ता महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सडक तथा सेक्टर क्र. 2 में शरद विसेन कार्यपालन यंत्री विद्युत मंडल को तैनात किया गया है। नगर परिषद देवेन्द्रनगर में सेक्टर क्र. 1 में बी.एल. कुरील उप संचालक कृषि आत्मा परियोजना तथा सेक्टर क्र. 2 में आर.एस. देशवाली कार्यपालन यंत्री ग्रा.यां.से. तथा अजयगढ में सेक्टर क्र. 1 में अशोक विश्वकर्ता परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा सेक्टर क्र. 2 में डी.एम. मिश्रा एसडीओ जल संसाधन को तैनात किया गया है।  नगर पालिका पन्ना में 6 सेक्टर आफीसर तैनात किए गए हैं। सेक्टर क्र. 1 में अशोक चतुर्वेदी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सेक्टर क्र. 2 में के.के. मिश्रा संलग्न अधिकारी जल संसाधन, सेक्टर क्र. 3 में प्रकाश धौलाखण्डी परियोजना समन्वयक तेजस्विनी, सेक्टर क्र. 4 में जे.एस. बराच एसडीओ वन, सेक्टर क्र. 5 मंे आर.एस. सोंलकी उप संचालक कृषि एवं सेक्टर क्र. 6 में के.के. मिश्रा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण को तैनात किया गया है। 

मतदान दलों को सम्पूर्ण सामग्री प्रदान के बाद ही रवाना करें-कलेक्टर

पन्ना 21 नवंबर 14/नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के अन्तर्गत रिटर्निंग आफीसर स्तर पर मतदान दलों को सामग्री दी जाकर रवाना किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आर.के. मिश्रा द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान दलों के लिए जो सामग्री निर्धारित की गई है वह सामग्री कपडे थेले में लगाकर दी जाएगी। थेले में समस्त सामग्री है इसका सत्यापन भी कराना आवश्यक होगा। सामग्री प्रबंधन के नोडल अधिकारी इस बात का सत्यापन करेंगे कि आयोग द्वारा निर्धारित मात्रा में समस्त सामग्री, फार्म आदि थेले में रखी गई है। इस बात की सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद ही मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया जाएगा। नगर परिषद स्तर पर सामग्री प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त नही किए गए हो तो रिटर्निंग आफीसर इसकी व्यवस्था कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। 

मतदान केन्द्रों में ठण्ड के बचाव के उपाय किए जाए

पन्ना 21 नवंबर 14/नगरीय निकाय निर्वाचन ठण्ड के मौसम में सम्पन्न होने जा रहे हैं। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित किया गया है कि यदि ठण्ड का प्रकोप अधिक हो तो मतदान केन्द्रों पर ठण्ड से बचने के उपाय किए जाएं। सभी मतदान दल अपने साथ गर्म कपडे रखें। अधिक ठण्ड होने पर मतदान केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार अलाओ की भी व्यवस्था की जाए जिससे मतदान दलों को किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पडे। 

पैरा लीगल वालेन्टियर्स प्रशिक्षण 23 को

पन्ना 21 नवंबर 14/पैरा लीगल वालेन्टियर्स प्रशिक्षण का आयोजन ग्रामीण अंचल के व्यक्तियों एवं छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 23 नवंबर को प्रातः 11 बजे से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण का शुभारंभ माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं उद्घाटन भाषण के साथ होगा। प्रशिक्षण में अधिनियम एवं उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की जानकारी अधिवक्ता जे.के. राव तेलंग अध्यक्ष अधिवक्ता संघ द्वारा दी जाएगी। विवाह अधिनियम एवं मोटर दुर्घटना दावा संबंधी नियमों की जानकारी श्री डी.पी. मिश्रा अपर जिला न्यायाधीश देंगे। राजस्व अधिनियम की जानकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा मीडिएशन प्रक्रिया संबंधी जानकारी अधिवक्ता अवधेश प्रताप सिंह द्वारा दी जाएगी।इसी प्रकार एफआईआर एवं थाने से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा दी जाएगी। यातायात संबंधी नियमों की जानकारी यातायात थाना प्रभारी द्वारा देने के साथ ग्रामीण अंचल के व्यक्तियों एवं छात्रों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जिला जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा दी जाएगी। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं समापन उद्बोधन प्रस्तुत किया जाएगा। 

जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आज

पन्ना 21 नवंबर 14/स्वच्छ न्यायालय अभियान कार्ययोजना 2014 के अनुपालन में जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन 22 नवंबर को अपरांह 3.30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के अन्तर्गत न्यायालय परिसर पन्ना में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई की जाएगी। इस संबंध में प्रथम सत्र न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी स्वच्छ न्यायालय अभियान श्री डी.पी. मिश्रा द्वारा बताया गया कि जिला न्यायालय द्वारा आयोजित स्वच्छ न्यायालय अभियान के कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं इस पुनीत कार्यक्रम के माध्यम से जिला न्यायालय परिसर में सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। 

निर्वाचन प्रेक्षक श्री कनेरिया द्वारा किया गया निरीक्षण

पन्ना 21 नवंबर 14/नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के लिए नियुक्त पवई, अमानगंज एवं ककरहटी के प्रेक्षक श्री आर.एस. कनेरिया द्वारा अमानगंज नगर परिषद पहुंचकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल तथा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं। सभी तरह की तैयारियां अभी से कर ली जाए। आवश्यकतानुसार रिजर्व दल वाहन आदि की व्यवस्था कर ली जाए। जिससे सम्पूर्ण निर्वाचन निर्भिग्न सम्पन्न कराया जा सके। 

आंगनवाडी केन्द्र में साफ सफाई एवं हांथ धुलाई सम्पन्न

पन्ना 21 नवंबर 14/आंगनवाडी चलो अभियान के अंतिम दिन आंगनवाडी केन्द्रों मंे हांथ धुलाई बाल स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पवई जनपद के हथकुरी सेक्टर आंगनवाडी केन्द्र गणेशगंज के आस पास साफ सफाई करने के साथ हांथ धुलाई कराई गई। इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमती करूणा अवस्थी ने साफ सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने से होने वाले लाभ की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को साफ सफाई बनाए रखने के लिए सभी महिलाओं को प्रेरित किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: