सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (22 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 नवंबर 2014

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (22 नवम्बर)

प्रतिभा पर्व 2014-15 का मूल्यांकन 15 दिसम्बर से आयोजित होगा

sidhi map
सीधी 22 नवम्बर 2014     जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सीधी ने जानकारी दी है कि प्रतिभा पर्व 2014-15 के अंतर्गत समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मूल्यांकन 15 दिसम्बर 2014 को आयोजित किया जावेगा। प्रतिभा पर्व के अंतर्गत शालेय व्यवस्था संचालन की स्थिति व बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों का विभागीय स्तर पर जायजा लेकर सुधार के प्रयास किये जायेंगे। शाला प्रबन्धन समिति के सदस्यों, पंच-सरपंच, पालक, जनप्रतिनिधि आदि की सहभागिता अनिवार्य रहेगी। प्रतिभा पर्व में शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों के प्रति शासन की प्रतिबद्धता एवं प्राथमिकता दर्शाना एवं समाज को संवेदित करना। प्रदेश के बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार करने हेतु कार्यक्रम व रणनीति निर्धारित करना है। अपेक्षित दक्षता हासिल न कर पाने बच्चों के लिए उपचारात्मक/निदानात्मक कदम उठाना, बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों के प्रति शिक्षकों, शिक्षा प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं समाज को उत्तरदायी बनाना, शाला संचालन एवं शालेय सुविधाओं की स्थिति को सुधारना है। प्रतिभा पर्व को पारदर्शी तरीके से सफलता पूर्वक जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जावेगी जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डाइट, जिला परियोजना समन्वयक सम्मिलित होंगे। विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभाग के अधिकारियों को प्रतिभा पर्व के दौरान मानीटरिंग हेतु भेजा जावेगा। शाला त्यागी बच्चों के संबंध में व्यापक रणनीति तैयार कर शाला त्यागने के कारण व क्षेत्रों की पहचान तथा निवारण हेतु कारगर प्रयास किए जावेंगे। शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण निवारण हेतु व्यापक प्रयास किए जावेंगे। शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष रणनीति एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जायेगा। शैक्षणिक गुणवत्ता के लक्ष्य को प्राप्त करने में बाधक एवं उनके निराकरण हेतु विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर संकलन कर कार्ययोजना तैयार कर सार्थक कदम उठाये जावेंगे। विकासखण्ड स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर उनके निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। 

एम.सी.एम.सी.कार्यों के निष्पादन हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी

सीधी 22 नवम्बर 2014     उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.निर्वा.) सीधी ने आदेश जारी कर अवगत कराया है कि नगर परिषद रामपुर नैकिन के आम निर्वाचन 2014 के लिए एम.सी.एम.सी.कार्यों के निष्पादन हेतु श्री यू.एस.डी. दुवे लिपिक आदिवासी विकास और श्री आलोक सिंह राजस्व निरीक्षक नगर पालिका सीधी को निर्देशित किया गया है कि उक्त कर्मचारी जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं मीडिया अधिकारी जिला पंचायत सीधी के नियंत्रण एवं निर्देशन में सौंपे गये कार्यों का निर्वहन करेंगे।

प्रधानाध्यापक से 113600 राशि वसूली की जायेगी

सीधी 22 नवम्बर 2014     प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.तिवारी ने आदेश जारी किया है कि आरोपी श्री हरिनाथ बंसल प्रधानाध्यापक प्राथमिक पाठशाला परसवार संकुल बालक पतुलखी को कारण बताओ सूचना जारी किया जाकर प्रतिरक्षण उत्तर प्राप्त किया गया जिसमें समाधान करक न होने के फलस्वरूप शिक्षा अधिकारी सतर्कता परिवाद के द्वारा अपचारी कर्मचारी श्री हरिनाथ बंसल द्वारा अतिथि शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता के संबंध में वसूली की जाने वाली राशि का गणना पत्रक लेख किये जाने पर प्राचार्य बालक पतुलखी के पत्रानुसार गणना पत्रक प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2011-12 अतिथि शिक्षक सुनील कुमार बंसल को 10 हजार सात सौ, अतुल कुमार दीक्षित 9900, श्रीमती आशा बंसल को 10200 और श्रीमती आरती बंसल प्राथमिक शाला परसवार को 10300 कुल 41100 रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। इसी तरह वर्ष 2012-13 में सुनील कुमार बंसल को 21900, श्रीमती शिखा पाठक को 12200, श्रीमती आशा बंसल को 18700 और श्रीमती आरती बंसल प्राथमिक शाला परसवार को 19700 कुल 72500 रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। आरोपी श्री बंसल को दोषी मानते हुए दो वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से बंद करते हुए वर्ष 2011-12 एवं वर्ष 2012-13 में फर्जी रखे गये अतिथि शिक्षकों को किये गये भुगतानों की वसूली श्री बंसल के वेतन का एक चैथाई राशि प्रत्येक माह काटकर एक लाख 13 हजार 6 सौ संबंधित मद में जमा कराने के प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतुलखी को निर्देश दिए गए हैं। संबंधित संकुल प्राचार्य पतुलखी को निर्देशित किया गया है कि श्री बंसल की सेवा पुस्तिका में लाल स्याही से प्रवृष्टि कर सेवा पुस्तिका की छयाप्रति जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध करायें।      

मुख्यमंत्री संशोधित भ्रमण कार्यक्रम

सीधी 22 नवम्बर 2014     मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 25 नवम्बर को प्रातः  9 बजे सिंगरौली (बैढ़न) पहुंचेंगे। सिंगरौली से प्रातः 9.30 बजे सीधी पहंुचकर 9.35 बजे  रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे।                        
मतदाता सूची में नाम दर्ज करायें

सीधी 22 नवम्बर 2014     उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीधी ने जानकारी दी है कि 01 जनवरी 2015 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करायें। नाम जुड़वाने के लिए फार्म नं0 6 नजदीकी मतदान केन्द्र से प्राप्त कर बी.एल.ओ.के पास जमा करें। दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 01 दिसम्बर 2014 तक बढ़ाई गई है। विद्यार्थी अपना आवेदन संबंधित प्राचार्य/नोडल आफीसर के पास जमा कर सकते हैं। महिलायें अपना आवेदन पत्र आंगनबाड़ी/आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से फार्म जमा कर सकती हैं और मतदाता सहायता केन्द्र से भी फार्म प्राप्त व जमा कर सकते हैं।

विंध्य जन आंदोलन समर्थक समूह की बैठक संपन्न

विंध्य जन आंदोलन समर्थक समूह की एक विशेष बैठक स्थानीय स्वयंवर विवाह घर में टोंको -रोको-ठोंको का्रतिंकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विंध्य क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट पर गहरी चिंता दर्शाई गई। कहा गया कि सरकार में बैठे लोग विकास के नाम पर विनाशा का गंदा खेल शुरू किए है। लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर  पाने में सरकार असमर्थ ही नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार को बढावा भी दे रही है, गैर बराबरी बढती जा रही है। बैठक में प्रमुख रूप से समाजवादी  जन परिषद के नेता अजय खरे रीवा, गरीब बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक गफूर खान रीवा, अ.भा. नौजवान सभा के नेता लालमणि त्रिपाठी गुढ़, नारी चेतना मंच की नेत्री कलावती रजक, शारदा श्रीवास्तव आदि की सक्रिय भागीदारी रही। विंध्य जन आंदोलन समर्थक समूह के कार्यक्रम को विस्तार देने के लिये का. सुंदर सिंह सीधी, संतोष अग्रवाल शहडोल, ईश्वरचंद्र त्रिपाठी सतना, रवि सिंगरौली, श्रीनिवास साकेत बी.एस.पी. सीधी, पंकज सिंह आम आदमी पार्टी ने बैठक में अपने सुझाव भेेजे हैं। अगली बैठक दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में शहडोल में रखी गयी है जिसमें विंध्य क्षेत्र के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में व्यापक रणनीति बनायी जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: