कलेक्टर ने निर्वाचन आय¨ग द्वारा प्रेस के लिये बनाये गये विभिन्न अधिनियम¨ं की दी जानकारी
- एम.सी.एम.सी. की अनुमति के बिना इलेक्ट्रोनिक मीडिया द्वारा प्रचार-प्रसार नहीं किया जा सकेगा
- चुनाव के द©रान मीडिया समाचार क¨ लेकर संयम बरते
- पेड न्यूज पर रहेगी कड़ी नजर
- जिला स्तरीय एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न
टीकमगढ़, 22 नवंबर 2014। नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के दौरान पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखी जायेगी साथ ही केवल नेटवर्क एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर चुनाव प्रचार के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन भी कराया जायेगा। इस सिलसिले में गत दिवस जिला स्तरीय मीडिया अनुवीक्षण एवं प्रमाणन समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें पेड न्यूज एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर चुनावी विज्ञापन आदि के संबंध में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों पर विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई मीडिया सर्टिफिकेशन एवं माॅनीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) की बैठक में सभी सदस्यों को जानकारी दी गई कि मूल स्क्रिप्ट सहित सम्पूर्ण चुनाव प्रचार सामग्री की बारीकी से जांच करने के बाद ही केवल नेटवर्क से चुनावी प्रचार संबंधी कार्यक्रम व विज्ञापन पट्टियाॅ प्रसारित करने की अनुमति दी जायेगी। इस जांच में खासतौर पर यह देखा जायेगा कि इस प्रचार-प्रसार से आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा।
कलेक्टन ने निर्वाचन आय¨ग द्वारा प्रेस के लिये बनाये गये विभिन्न अधिनियम¨ं की दी जानकारी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री केदार शर्मा ने ” पेड न्यूज ” पर बारीकी से ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्हांेने कहा एमसीएमसी ही नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पेड न्यूज के संबंध में निर्णय लेगी। पेड न्यूज साबित होने पर संबंधित प्रत्याशी के निर्वाचन व्यय में पेड न्यूज प्रकाशन पर हुआ खर्च जोड़ा जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आय¨ग ने नगरी निकाय चुनाव के द©रान प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया क¨ समाचार क¨ लेकर संयम बरतने का आग्रह किया है। आय¨ग ने कहा है कि मीडिया समाचार क¨ इस तरह से जारी करे कि निर्वाचन प्रक्रिया क¨ पारदर्शी अ©र निष्पक्ष बनाये रखने में मदद मिल सके। आय¨ग ने कहा है कि किसी चुनाव क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया के निर्धारित समय की समाप्ति से 48 घण्टे की अवधि के द©रान ऐसे कार्यक्रम प्रकाशित अ©र प्रसारित नहीं किये जायें, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित ह¨। श्री शर्मा ने बताया कि आय¨ग ने यह स्पष्ट किया है कि टी.वी, रेडिय¨ व केबल नेटवर्क 48 घण्टे की अवधि के द©रान परिचर्चा में शामिल पेनलिस्ट के विचार¨ं सहित क¨ई ऐसी बात प्रसारित नहीं करेंगे, जिससे यह महसूस ह¨ कि किसी राजनैतिक दल अथवा उम्मीदवार की जीत की संभावना क¨ प्र¨त्साहित किया जा रहा है। आय¨ग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित 48 घण्टे के पूर्व कार्यक्रम के प्रसारण के पहले टी.वी., रेडिय¨ चैनल एवं केबल नेटवर्क राज्य, जिला अ©र स्थानीय अधिकारिय¨ं से संबंधित प्रसारण की अनुमति प्राप्त करेंगे। उनके द्वारा ज¨ कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगे वे केबल नेटवर्क अधिनियम प्रावधान के अंतर्गत शालीनता, साम्प्रदायिक, स©हार्द आदि के दायरे में ह¨ना चाहिये। बैठक में जिला एमसीएमसी के सदस्य, सदस्य सचिव एवं जिला जनसम्पर्क अधिकारी सुश्री शैफाली तिवारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निर्वाचन प्रेक्षक श्री बी.के. शर्मा ने कारी एवं तरीचरकलां का किया भ्रमण, निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की ली जानकारी
टीकमगढ़, 22 नवंबर 2014। नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के दौरान टीकमगढ़ जिले के निर्वाचन प्रेक्षक श्री बी.के. शर्मा ने आज कारी एवं तरीचरकलां में निर्वाचन संबंधी गतिविधियांे की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान स्ट्राँग रूम, मतदान केंद्र तथा मतगणना केंद्र का अवलोकन किया तथा स्थानीय मतदाताओं से मतदान पर्ची एवं अन्य जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्वाचन व्यय माॅनीटरिंग की भी प्रक्रिया देखी। श्री शर्मा स्थानीय सर्किट हाऊस में कक्ष क्र. पांच में रूके हैं। श्री शर्मा का मो. नं. 9406970139 है। श्री शर्मा निर्वाचन के दौरान जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखंेगे। यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन से संबंधित कोई जानकारी या सूचना देना चाहता है तो वह श्री शर्मा को मोबाईल पर या व्यक्तिगत रूप से मिलकर जानकारी दे सकता है। श्री शर्मा प्रतिदिन प्रातः 10 से 11 बजे तक लोगों से सर्किट हाऊस में मिलेंगे। श्री शर्मा के लाईजनिंग आफीसर श्री काशीराम झाॅ होंगे जिनका मोबाईल नं. 9425168400 हैै।
निर्वाचन प्रेक्षक श्री कौल ने किया बड़ागांव एवं निवाड़ी क्षेत्र का भ्रमण, निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की ली जानकारी
टीकमगढ़, 22 नवंबर 2014। नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के दौरान निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी लेने निर्वाचन प्रेक्षक श्री राजेश कौल जिले में लगातार निर्वाचन गतिविधियों का अवलोकन कर रहे है एवं लोगों से इस संबंध में जानकारी तथा सुझाव भी प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में आज श्री कौल ने बड़ागांव धसान एवं निवाड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया तथा उन्होंने इस दौरान स्ट्राँग रूम, मतदान केंद्र तथा मतगणना केंद्र का अवलोकन किया तथा स्थानीय मतदाताओं से मतदान पर्ची एवं अन्य जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बड़ागांव धसान एवं निवाड़ी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का अवलोकन भी किया। श्री कौल स्थानीय सर्किट हाऊस में कक्ष क्र. एक में रूके हैं। श्री कौल का मो.नं. 08964020674 है। श्री कौल निर्वाचन के दौरान जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखंेगे। यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन से संबंधित कोई जानकारी या सूचना देना चाहता है तो वह श्री कौल को मोबाईल पर या व्यक्तिगत रूप से मिलकर जानकारी दे सकता है। श्री कौल के लाईजनिंग आफीसर श्री मनीष जैन होंगे जिनका मोबाईल नं. 08461061156 हैै।
मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण आज
टीकमगढ़, 22 नवंबर 2014। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री केदार शर्मा ने बताया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के लिये विभिन्न स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार 23 नवंबर को टीकमगढ़, कारी, बड़ागांव, बल्देवगढ़ तथा खरगापुर क्षेत्र के मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण शा.उ.मा.वि. क्र-2 टीकमगढ़ में प्रातः 10.30 से होगा। सोमवार 24 नवंबर 2014 को जतारा, पलेरा तथा लिधौरा क्षेत्र के मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण शा.उ.मा.वि. जतारा में प्रातः 10.30 बजे से होगा। इसी क्रम में मंगलवार 25 नवंबर को निवाड़ी, तरीचरकलां, पृथ्वीपुर तथा जेरोन क्षेत्र के मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण शा.उ.मा.वि. निवाड़ी में प्रातः 10.30 बजे से होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें