राम सेतु टूटने का कोई सवाल ही नहीं: गडकरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 नवंबर 2014

राम सेतु टूटने का कोई सवाल ही नहीं: गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सेतुसमुद्रम परियोजना का कार्यान्वयन करते समय राम सेतु को तोड़ने का कोई ही सवाल ही नहीं उठता।

इसके साथ ही गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि यह काम पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना किया जाएगा। तटरक्षक बल के विमान से संबंधित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सेतुसमुद्रम शिपिंग चैनल प्रोजेक्ट का कार्यान्वयन करते समय राम सेतु को तोड़ने का कोई सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार चार अथवा पांच विकल्पों और उनके प्रभावों को लेकर अध्ययन कर रही है।

राजग सरकार के सत्ता में आने के बाद भी गडकरी ने भरोसा दिलाया था कि राम सेतु के ढांचे को नहीं तोड़ा जाएगा। तमिलनाडु सरकार इस परियोजना का विरोध करती रही है। उसका कहना है कि इससे मछुआरों की जीविका प्रभावित होगी। गडकरी ने संसद में कहा था कि सरकार किसी वैकल्पिक मार्ग का चुनाव करके इस परियोजना के कार्यान्वयन पर विचार करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: